Chunav Aayog Press Conference: निर्वाचन आयोग आज शाम 4 बजे निर्वाचन आयोग की अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस, ​पश्चिम बंगाल, असम सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का हो सकता है ऐलान, जानिए क्या हो सकती है संभावित तारीख

Ads

Chunav Aayog Press Conference: निर्वाचन आयोग आज शाम 4 बजे निर्वाचन आयोग की अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस, ​पश्चिम बंगाल, असम सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का हो सकता है ऐलान, जानिए क्या हो सकती है संभावित तारीख

  •  
  • Publish Date - March 15, 2026 / 11:26 AM IST,
    Updated On - March 15, 2026 / 12:55 PM IST

Chunav Aayog Press Conference: निर्वाचन आयोग आज शाम 4 बजे निर्वाचन आयोग की अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस, ​पश्चिम बंगाल, असम सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का हो सकता है ऐलान / Image: IBC24 Customized

HIGHLIGHTS
  • चुनाव आयोग आज (15 मार्च, 2026) शाम 4 बजे करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
  • पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के लिए चुनावी कार्यक्रम हो सकता है जारी
  • राज्यों में आदर्श आचार संहिता (Model Code of Conduct) तुरंत प्रभाव से लागू हो जाएगी

नयी दिल्ली: Chunav Aayog Press Conference निर्वाचन आयोग रविवार शाम को विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा करेगा। पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी में चुनाव होने हैं। निर्वाचन आयोग ने कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए शाम चार बजे संवाददाता सम्मेलन बुलाया है। इन विधानसभाओं का कार्यकाल मई और जून में अलग-अलग तारीखों पर समाप्त हो रहा है। मतदाताओं की सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत चार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की अंतिम मतदाता सूचियां प्रकाशित कर दी गई हैं।

पांच राज्यों के चुनाव

Chunav Aayog Press Conference सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार निर्वाचन आयेाग इस बार पांच राज्यों के चुनाव को जल्दी से जल्दी निपटाने पर विचार कर रही है, यानि हो सकता है चुनाव कम ही चरणों में संपन्न किए जाएं। कहा जा रहा है कि आज पांच राज्यों के चुनाव का ऐलान कर दिया जाएगा और इसके साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू कर दिए जाएंगे।

पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में हुआ था मतदान

बता दें कि साल 2021 के चुनावों की तुलना में इस बार मतदान के चरणों की संख्या कम रहने की संभावना है। पिछली बार पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में मतदान हुआ था, लेकिन इस बार इसे कम करने के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों (Central Forces) की तैनाती में भारी बढ़ोतरी की जाएगी। विशेष रूप से पश्चिम बंगाल में निष्पक्ष और हिंसा मुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।

अप्रैल-मई में मतदान संपन्न होने की पूरी उम्मीद

वहीं, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में अंतिम मतदाता सूची के खिलाफ अपील करने की अवधि समाप्त हो चुकी है। चुनाव आयोग ने अपनी तैयारियों की समीक्षा पूरी कर ली है और अब केवल आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। इन राज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल मई और जून 2026 के बीच समाप्त हो रहा है, जिसे देखते हुए अप्रैल-मई में मतदान संपन्न होने की पूरी उम्मीद है।

ये भी पढ़ें

 

चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस कहाँ देखी जा सकती है?

आप इसे निर्वाचन आयोग के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल (YouTube/X) और सभी प्रमुख समाचार चैनलों पर लाइव देख सकते हैं।

इस बार किन राज्यों में चुनाव होने वाले हैं?

चुनाव पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में होने जा रहे हैं।

क्या पश्चिम बंगाल में इस बार भी 8 चरणों में चुनाव होंगे?

संभावना है कि इस बार चरणों की संख्या कम रहेगी। प्रशासन केंद्रीय सुरक्षा बलों की अधिक तैनाती करके कम समय में निष्पक्ष चुनाव कराने पर विचार कर रहा है।

मतदाता सूची (Voter List) की क्या स्थिति है?

सभी 5 राज्यों के लिए अंतिम मतदाता सूचियाँ प्रकाशित की जा चुकी हैं। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद नई सूचियाँ तैयार हैं।

आदर्श आचार संहिता (MCC) लागू होने का क्या अर्थ है?

इसका अर्थ है कि अब सरकार कोई भी नई घोषणा, शिलान्यास या ऐसी योजना लागू नहीं कर पाएगी जो मतदाताओं को सीधे प्रभावित करती हो। प्रशासनिक नियुक्तियों और तबादलों पर भी आयोग का नियंत्रण होगा।