सीजेआई ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त से मिले; पूर्व न्यायाधीश, परिवार की सुरक्षा का आश्वासन दिया गया

सीजेआई ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त से मिले; पूर्व न्यायाधीश, परिवार की सुरक्षा का आश्वासन दिया गया

सीजेआई ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त से मिले; पूर्व न्यायाधीश, परिवार की सुरक्षा का आश्वासन दिया गया
Modified Date: June 10, 2026 / 02:41 pm IST
Published Date: June 10, 2026 2:41 pm IST

नयी दिल्ली, 10 जून (भाषा) भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने बंबई उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश गौतम पटेल और उनके परिवार को एक मामले से जुड़े फैसले को लेकर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त के सामने उठाया है।

ब्रिटेन की आधिकारिक यात्रा कर रहे सीजेआई ने उच्चायुक्त पी. कुमारन के सामने यह मुद्दा उठाया और उन्हें भरोसा दिलाया गया कि पूर्व न्यायाधीश तथा उनके परिवार के लिए पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध किए जाएंगे।

सूत्रों के मुताबिक, यह बैठक न्यायमूर्ति पटेल द्वारा यह बताए जाने के कुछ घंटों बाद हुई कि लंदन में उनकी बेटी के घर एक धमकी भरा पत्र भेजा गया था।

सूत्रों ने बताया कि सीजेआई ने उच्चायुक्त से बातचीत की, जिन्होंने उन्हें भरोसा दिलाया कि न्यायमूर्ति पटेल या उनके परिवार को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा।

धमकी न्यायमूर्ति पटेल के 2024 के एक अहम फैसले से जुड़ी है, जो लाखों लोगों वाले दाऊदी बोहरा समुदाय के आध्यात्मिक गुरु, सैयदना के उत्तराधिकार और पद के अधिकार से संबंधित था। यह मामला अभी अपील के चलते लंबित है।

न्यायमूर्ति पटेल ने हाल में बताया कि पिछले 10 महीनों में उनके परिवार को कई गुमनाम पत्र मिले हैं।

वर्ष 2025 में मिले एक पत्र में न्यायाधीश पर दबाव में आकर ‘‘कपटपूर्ण’’ निर्णय सुनाने का आरोप लगाया गया और उनसे मांग की गई कि वह समुदाय को होने वाले नुकसान को रोकने के लिए अपना फैसला वापस लेते हुए एक यूट्यूब वीडियो पोस्ट करें।

न्यायमूर्ति पटेल ने ब्रिटेन में अपनी बेटी को निशाना बनाए जाने को कानूनी सीमाओं का फायदा उठाने की एक सोची-समझी चाल बताया।

कई बार संगठनों ने इन धमकियों की निंदा की है।

भाषा

नेत्रपाल देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में