सिलीगुड़ी कॉरिडोर के पास नया केंद्र शासित प्रदेश बनाने का दावा फर्जी: सरकार
सिलीगुड़ी कॉरिडोर के पास नया केंद्र शासित प्रदेश बनाने का दावा फर्जी: सरकार
नयी दिल्ली, सात मार्च (भाषा) केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया पर प्रसारित उन पोस्ट को शनिवार को ‘फर्जी’ बताया, जिनमें दावा किया गया है कि सिलीगुड़ी कॉरिडोर के पास बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों को मिलाकर नया केंद्र शासित प्रदेश बनाने की योजना है।
सरकार ने कहा कि ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।
पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “सोशल मीडिया पर प्रसारित पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि सरकार सिलीगुड़ी कॉरिडोर के पास बिहार और पश्चिम बंगाल के जिलों को मिलाकर एक नया केंद्र शासित प्रदेश बनाने की योजना बना रही है। यह दावा फर्जी है।”
पीआईबी ने कहा, “भारत सरकार के ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।”
भाषा अमित दिलीप
दिलीप

Facebook


