National Sports Awards Announced: राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का हुआ ऐलान, 17 खिलाड़ियों को मिलेगा अर्जुन अवार्ड, लाइफटाइम कैटेगरी में सम्मानित होगा ये दिग्गज

National Sports Awards Announced: खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की घोषणा की है। अर्जुन अवार्ड के लिए 17 खिलाड़ियों को चुना गया है

National Sports Awards Announced: राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का हुआ ऐलान, 17 खिलाड़ियों को मिलेगा अर्जुन अवार्ड, लाइफटाइम कैटेगरी में सम्मानित होगा ये दिग्गज

National Sports Awards Announced/Image Credit: X Handle

Modified Date: August 18, 2026 / 02:01 pm IST
Published Date: August 18, 2026 2:00 pm IST
HIGHLIGHTS
  • खेल मंत्रालय ने मंगलवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की घोषणा कर दी है।
  • इस साल अर्जुन अवार्ड के लिए 17 खिलाड़ियों को चुना गया है।
  • इस बार किसी खिलाड़ी को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड नहीं दिया गया है।

National Sports Awards Announced: नई दिल्ली: खेल मंत्रालय ने मंगलवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। इस घोषणा के अनुसार, इस साल अर्जुन अवार्ड के लिए 17 खिलाड़ियों को चुना गया है। इनमें चेस खिलाड़ी दिव्या देशमुख, विदित गुजराती, एथलीट तेजस्विन शंकर और बैडमिंटन खिलाड़ी गायत्री गोपीचंद व तृषा जॉली जैसे नाम शामिल हैं। वहीं, इस बार किसी खिलाड़ी को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड नहीं दिया गया है। फुटबॉल के दिग्गज आई. अरुमायनायगम को अर्जुन अवॉर्ड की लाइफटाइम कैटेगरी में सम्मानित किया गया है।

दिव्या देशमुख ने जीता था FIDE का खिताब

चेस में दिव्या देशमुख और विदित गुजराती को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है। दिव्या ने 2025 में FIDE विमेंस वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। (National Sports Awards Announced) वह भारत की प्रमुख महिला चेस खिलाड़ियों में शामिल हैं।

तेजस्विन शंकर भी सूची में

National Sports Awards Announced:  एथलेटिक्स में तेजस्विन शंकर को अर्जुन अवॉर्ड दिया जाएगा। वह हाई जंप के साथ डेकाथलॉन में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स में डेकाथलॉन में मेडल जीतकर उन्होंने इतिहास बनाया था।

बैडमिंटन में गायत्री-तृषा को सम्मान

बैडमिंटन में गायत्री गोपीचंद और त्रिशा जॉली को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है। दोनों महिला डबल्स में भारत की प्रमुख खिलाड़ियों में रही हैं। (National Sports Awards Announced)

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.