Dulha Dulhan News Today: सुहागरात के 24 घंटे बाद हो गया बड़ा कांड, दुल्हन के कारनामे सुनकर परिवार वालों के उड़े होश, मामला जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

Dulha Dulhan News Today: सुहागरात के 24 घंटे बाद हो गया बड़ा कांड, दुल्हन के कारनामे सुनकर परिवार वालों के उड़े होश, मामला जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

Dulha Dulhan News Today: सुहागरात के 24 घंटे बाद हो गया बड़ा कांड, दुल्हन के कारनामे सुनकर परिवार वालों के उड़े होश, मामला जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

Dulha Dulhan News Today | Photo Credit: Ai

Modified Date: August 18, 2026 / 11:59 am IST
Published Date: August 18, 2026 11:32 am IST
HIGHLIGHTS
  • नवविवाहिता आभूषण लेकर गायब
  • सीसीटीवी में कैद घटनाक्रम
  • पुजारी और परिवार पर धोखाधड़ी का आरोप

हापुड़: Dulha Dulhan News Today हापुड़ जिले में एक नवविवाहिता शादी के दो दिन बाद कथित तौर पर आभूषण लेकर घर से फरार हो गई जिसके बाद उसके पति ने महिला, एक पुजारी और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना सिंभावली थाना क्षेत्र के लिसड़ी-भगवतीपुर गांव की है। महिला के देर रात घर से फरार होने का घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया।

Dulha Dulhan News Today महिला के पति विनोद कुमार की शिकायत के अनुसार, हल्द्वानी के पुजारी राकेश शास्त्री ने करीब तीन महीने पहले उनसे संपर्क किया था और शादी का प्रस्ताव रखा था। कुमार ने कहा, ‘‘पुजारी ने बताया था कि महिला गरीब परिवार से है और उसका विवाह मंदिर में कराया जाएगा।’’ पुलिस ने विनोद के हवाले से बताया कि वह 14 अगस्त को अपने परिवार के साथ रामपुर स्थित शिव मंदिर गए थे, जहां पुजारी ने सीमा नाम की महिला के साथ उनका विवाह कराया।

उसने कहा, ‘‘विवाह के बाद विनोद के परिवार ने दुल्हन की मां को एक लाख रुपये और पुजारी को दक्षिणा के तौर पर 2,100 रुपये दिए। सीमा को घर लाने के बाद सोने का मंगलसूत्र, चांदी का हार, बालियां और पायल दी गई थी।’’ पुलिस ने कहा कि 15 अगस्त की रात सीमा सभी आभूषण लेकर घर से चली गई। अगली सुबह परिवार के सदस्यों को उसके घर में नहीं होने का पता चला। उन्होंने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि विनोद की शिकायत के आधार पर पुजारी राकेश शास्त्री, सीमा और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ धोखाधड़ी से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।