Durg Acid Attack News: कांवड़ यात्रा पर निकली महिला पर एसिड अटैक, बच्चे भी हुए घायल, छत्तीसगढ़ के इस जिले में हुई वारदात

Durg Acid Attack News: दुर्ग जिले में कांवड़ यात्रा पर निकली एक महिला पर तेज़ाब फेंका गया है। अज्ञात युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

Durg Acid Attack News: कांवड़ यात्रा पर निकली महिला पर एसिड अटैक, बच्चे भी हुए घायल, छत्तीसगढ़ के इस जिले में हुई वारदात

Durg Acid Attack News/Image Credit: X Handle

Modified Date: August 18, 2026 / 01:03 pm IST
Published Date: August 18, 2026 1:00 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कांवड़ यात्रा पर निकली महिला पर एसिड अटैक
  • महिला का चेहरा झुलसा, महिला के दोनों बच्चे भी घायल
  • घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाकर पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

Durg Acid Attack News: दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां कांवड़ यात्रा पर निकली एक महिला पर तेज़ाब फेंका गया है। बाइक पार आए अज्ञात युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना में महिला का चेहरा झुलस गया, जबकि उसके साथ मौजूद दोनों बच्चे भी घायल हुए हैं। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, महिला अपने दोनों बच्चों को लेकर कांवड़ यात्रा पर निकली थी। इसी दौरान अरसनारा और रेवलीडीह के बीच सुनसान इलाके में बाइक सवार युवक पहुंचे और महिला पर एसिड फेंककर मौके से फरार हो गए। अचानक हुए हमले से इलाके में हड़कंप मच गया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से झुलस गई और उसके बच्चे भी घायल हुए हैं। (Durg Acid Attack News) घटना के बाद तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने शुरू की जांच

Durg Acid Attack News: वहीं इस वारदात की जानकारी मिलते ही नंदिनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी है। वारदात के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.