इस कपड़ा दुकान में 1000 रुपए का सामान खरीदने पर फ्री मिलेगा 1 किलो प्याज, उमड़ी ग्राहकों की भीड़

इस कपड़ा दुकान में 1000 रुपए का सामान खरीदने पर फ्री मिलेगा 1 किलो प्याज, उमड़ी ग्राहकों की भीड़

इस कपड़ा दुकान में 1000 रुपए का सामान खरीदने पर फ्री मिलेगा 1 किलो प्याज, उमड़ी ग्राहकों की भीड़
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: December 15, 2019 4:08 am IST

ठाणे: प्याज की लगातार बढ़ रही कीमतों को लेकर पूरे देश में हड़कंप मचा हुआ है। बाजारों में वर्तमान में लोगों को 120 से 150 रुपए प्रति किलो तक प्याज खरीदना पड़ रहा है। प्याज की बढ़ती ​कीमतों को देखकर कई दुकानदारों ने सामान खरीदने पर मुफ्त प्याज देने का ऑफर शुरू कर दिया है। खबर आपको महज एक अफवाह लगे, लेकिन ये सच है।

Read More: कर्मचारी कांग्रेस ने बुलाई प्रांतीय महासभा की बैठक, कर्मचारियों की मांगों पर होगी चर्चा

दरअसल महाराष्ट्र के ठाणे के एक कपड़ा व्यापारी ने अपने दुकान से 1000 रुपए की खरीदी करने पर एक किलो प्याज मुफ्त देने का ऑफर शुरू किया है। दुकानदार का कहना है कि ऑफर शुरू करने के बाद से दुकान में ग्राहकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इस दुकान में काम करने वाले कर्मचारियों का कहना है कि उल्हासनगर की शीतल हैंडलूम पर शनिवार को काम में तेजी देखी गई, जब मालिक ने साड़ी के साथ प्याज मुफ्त की घोषणा की। उन्होंने कहा, यहां प्याज 130 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है। इसलिए 1,000 रुपये का कपड़ा खरीदने पर हम एक किलोग्राम प्याज मुफ्त में दे रहे हैं। ग्राहकों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है।

Read More: छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के सर्वर में आई खराबी, रातो-रात कई लोगों के खाते में आ गए करोड़ों रुपए

बता दें कि इस साल देश में भारी बारिश के चलते हजारों एकड़ में प्याज की फसल चौपट हो गई। फसल चौपट होने के चलते बाजारों में प्याज की आवक कम हो गई है। प्याज की आवक कम होने के चलते कीमत में भारी बढ़ोतरी हुई है।

Read More: इंटरनेशनल शूटर वर्तिका सिंह ने अमित शाह को खून से लिखा पत्र, कहा- मुझे दिया जाए निर्भया के दोषियों को फांसी पर लटकाने का मौका


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"