दिल्ली में सुबह आसमान में छाए रहे बादल, दिन में हो सकती है हल्की बारिश

दिल्ली में सुबह आसमान में छाए रहे बादल, दिन में हो सकती है हल्की बारिश

दिल्ली में सुबह आसमान में छाए रहे बादल, दिन में हो सकती है हल्की बारिश
Modified Date: December 28, 2024 / 11:10 am IST
Published Date: December 28, 2024 11:10 am IST

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर (भाषा) दिल्ली में शनिवार को सुबह आसमान में बादल छाये रहे। मौसम विभाग ने हल्की बारिश का अनुमान जताया है और दिन के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से छह डिग्री अधिक है।

अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में 42.1 मिमी बारिश हुई।

मौसम विभाग ने शनिवार के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है तथा दिन में बादल छाए रहने तथा हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।

इस बीच केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ और शनिवार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 152 पर पहुंच गया।

भाषा

योगेश प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में