दिल्ली में बादल छाए रहने के आसार

Ads

दिल्ली में बादल छाए रहने के आसार

  •  
  • Publish Date - August 29, 2023 / 09:50 AM IST,
    Updated On - August 29, 2023 / 09:50 AM IST

नयी दिल्ली, 29 अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को आशिंक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, शहर में सापेक्षिक आर्द्रता सुबह साढ़े आठ बजे 65 प्रतिशत दर्ज की गई।

देश के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो इस मौसम में सामान्य है।

शहर में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

भाषा सिम्मी पारुल

पारुल