योगी आदित्यनाथ ने झाड़ू लगाकर किया गोमती नदी सफाई महाभियान का शुभारंभ

योगी आदित्यनाथ ने झाड़ू लगाकर किया गोमती नदी सफाई महाभियान का शुभारंभ

योगी आदित्यनाथ ने झाड़ू लगाकर किया गोमती नदी सफाई महाभियान का शुभारंभ
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: June 24, 2018 7:33 am IST

उत्तर प्रदेश। गोमती नदी सफाई महाभियान की शुरुआत करते हुए आज  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ में गोमती नदी में झाड़ू लगा कर सफाई के महाभियान का शुभारंभ किया।मुख्यमंत्री योगी ने नदी की जलकुम्भी हटाने और पूरी नदी की साफ सफाई करने का संकल्प लेते हुए सभी कर्मचारी से इस पवित्र अभियान का हिस्सा बनने आग्रह किया। 

 

आपको बता दें कि नदी की सफाई में 7 हजार कर्मचारी हिस्सा ले रहे हैं. आज मुख्यमंत्री  ने इस कार्यक्रम की शुरुआत की है जिसके तहत  लखनऊ के 7 किलोमीटर लम्बे स्ट्रेच को कवर किया जाएगा।

ये भी पढ़ें – सरकार का एनएसजी प्लान आतंकियों को नाकों चने चबा सकता है

 जिमसें गोमती के किनारे फैले कचरे, पॉलीथीन और कबाड़े को हटाकर अलग किया जाएगा. इसके बाद इस कूड़े को सिंचाई विभाग हटाएगा.

 

वेब डेस्क IBC24


लेखक के बारे में