मामा का पारा चढ़ा, अंगरक्षक को थप्पड़ जड़ा

मामा का पारा चढ़ा, अंगरक्षक को थप्पड़ जड़ा

मामा का पारा चढ़ा, अंगरक्षक को थप्पड़ जड़ा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: January 16, 2018 12:25 pm IST

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पारा चढ़ते हुए कम ही देखा होगा या नहीं देखा होगा, लेकिन कल शाम से मामाजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. गुस्सा न आने की तो कोई वजह नहीं होती लेकिन पारा चढ़ने की कई वजहें हो सकती हैं. हो सकता है जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं शायद उनका गुस्सा बढ़ता जा रहा हो. दरसअल, धार जिले के सरदारपुर में निकाय चुनाव के लिए रोड शो के दौरान शिवराज सिंह चौहान को सुरक्षाकर्मियों पर इतना गुस्सा आया कि उसे थप्पड़ तक जड़ दिया.


वायरल हुए वीडियो में दिख रहा है कि सुरक्षाकर्मी मुख्यमंत्री को दोनों तरफ से घेरे हुए थे, इससे लोगों को सीएम चौहान तक पहुंचने में दिक्कत हो रही थी. सीएम ने जब देखा कि जनता उन तक आना चाहती है और सुरक्षाकर्मी उसे दूर कर रहे हैं, साथ ही सीएम शिवराज को भी असुविधा हो रही है. फिर क्या था शिवराज को गुस्सा आया और उन्होंने सुरक्षाकर्मी को थप्पड़ जड़ दिया और जोर से खींचकर दूसरी तरफ कर दिया. कोट-पैंट वाले सुरक्षाकर्मी को जब मामा ने थप्पड़ जड़ा तो बेचारे के कान सन्न हो ही गए होंगे, कहा जा रहा है कि वो सीएम का ही बॉडीगार्ड था.

 

 

 


लेखक के बारे में