Jaipur Neeraj Sharma Murder Case: रिश्ते शर्मसार, बेटी बनी अपनी ही मां की कातिल, सुपारी देकर कराई हत्या, वजह जानकर खिसक जाएगी पैरों तलें जमीन
Jaipur Neeraj Sharma Murder Case: रिश्ते शर्मसार, बेटी बनी अपनी ही मां की कातिल, सुपारी देकर कराई हत्या, वजह जानकर खिसक जाएगी पैरों तलें जमीन
Jaipur Neeraj Sharma Murder Case/Photo Creadit: X
- जयपुर में महिला की कथित हत्या के मामले में पुलिस ने बेटी समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया
- पुलिस के अनुसार हत्या की साजिश कथित रूप से अनुकंपा नौकरी और संपत्ति के लालच में रची गई
- 100 से अधिक CCTV फुटेज और जांच के आधार पर पुलिस ने कथित सुपारी किलिंग का खुलासा किया
Jaipur Neeraj Sharma Murder Case: जयपुर में मां बेटी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया हैं, यहां एक बेटी ने अनुकंपा नौकरी के लालच में अपनी ही मां की हत्या करवा दी। उसने अपने चाचा, चचेरे भाई और अन्य लोगों के साथ मिलकर 7 लाख में कॉन्ट्रैक्ट किलर्स को काम पर रखा। और सुनियोजित तरीके से इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। वहीं, इस मामले में पुलिस ने अब बड़ा खुलासा किया है।
अनुकंपा नौकरी ज्वॉइन कर ली थी मां
Jaipur Neeraj Sharma Murder Case मृतका नीरज शर्मा का दोष इतना था कि उसने पति की मौत के बाद अनुकंपा नौकरी ज्वॉइन कर ली थी। बस यही बात नीरज की 23 साल की बेटी आयुषी को खटक गई और उसने पिता की अनुकंपा वाली नौकरी तथा प्रोपर्टी हथियाने के लिए मां की मौत की सात लाख रुपये की सुपारी दे कर हटाया करवा दी। नतीजा ये रहा कि मां भी चली गई और ना तो नौकरी मिल और ना ही प्रोपर्टी।
आपको बता दें कि जयपुर के प्रतापनगर थाना इलाके में पांच दिन पहले 3 जुलाई को एक सड़क हादसा हुआ था। इसमें नीरज शर्मा को सफेद रंग की स्कॉर्पियो से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया गया था। नीरज शर्मा के भाई ने पुलिस को हत्या की आशंका जताते हुए रिपोर्ट लिखाई। राकेश के मुताबिक नीरज ने उसको बताया था कि उसकी ससुराल वाले उसे परेशान कर रहे हैं। बेटी आयुषी भी इसमें शामिल हैं। ये सब मिलकर उसे जान से मार देने की धमकियां देते हैं।
आरोपियों ने पूछताछ में उगल दिया सारा राज
Jaipur Neeraj Sharma Murder Case जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। तब पता चला कि यह स्कॉर्पियो आकाश नाम के युवक के पास है। पुलिस ने जब गाड़ी की डिटेल निकाली तो पता चल गया कि आरोपी भरतपुर की तरफ के रहने वाले हैं। स्कॉर्पियो में सवार युवकों की पहचान होने के बाद पांच को दौसा, भरतपुर, मथुरा और आगरा से हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने सारा राज उगल दिया। आकाश ने बताया कि नीरज शर्मा को मारने के लिए हेमंत नाम के शख्स ने उसे सात लाख रुपये की सुपारी दी थी।
ताऊ ने भी साजिश में पूरा साथ दिया
jaipur crime news पुलिस पूछताछ में नीरज की बेटी आयुषी ने साजिश कबूल कर लिया। उसने बताया कि पापा विजय शर्मा कोर्ट में बाबू के पद पर तैनात थे। उनकी मौत के बाद मैंने मम्मी से कहा था कि पापा की जगह मुझे अनुकंपा में मिलने वाली नौकरी लग जाने दीजिए। लेकिन उन्होंने मेरी बात नहीं मानी। इसकी वजह से उसने अपने ताऊ के लड़के बलराम के साथ मिलकर मम्मी को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया ताकि पापा की नौकरी और प्रोपर्टी उसे मिल जाए।
सात आरोपी गिरफ्तार
Jaipur Neeraj Sharma Murder Case पुलिस ने इस मामले में आयुषी और उसके ताऊ मोहन शर्मा, मोहित शर्मा, आकाश शर्मा, अरविंद शर्मा, हेमंत शर्मा और रोहित जाटव को गिरफ्तार कर लिया है। ताऊ के बेटे बलराम उर्फ रवि की तलाश जारी है।
ये भी पढ़ें

Facebook


