CM Siddaramaiah stage fire: बाल-बाल टला बड़ा हादसा! CM के स्वागत में छोड़े गए पटाखों ने मचाया हाहाकार, लगी भीषण आग, देखें वीडियो

CM Siddaramaiah stage fire: कर्नाटक के विजयनगर जिले में आयोजित हम्पी महोत्सव के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

CM Siddaramaiah stage fire: बाल-बाल टला बड़ा हादसा! CM के स्वागत में छोड़े गए पटाखों ने मचाया हाहाकार, लगी भीषण आग, देखें वीडियो

FIRE/ image source: ani x handle

Modified Date: February 14, 2026 / 07:00 am IST
Published Date: February 14, 2026 6:59 am IST
HIGHLIGHTS
  • विजयनगर में हम्पी महोत्सव के दौरान हादसा
  • CM सिद्धारमैया के मंच के पास पटाखों में लगी आग
  • CM के हम्पी महोत्सव में पहुंचने पर फोड़े गए पटाखे

विजयनगर: कर्नाटक के विजयनगर जिले में आयोजित हम्पी महोत्सव के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के दौरान मंच के पास पटाखों में अचानक आग लग गई। घटना से मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

Hampi Festival Fire Incident: CM सिद्धारमैया के मंच के पास पटाखों में लगी आग

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के हम्पी महोत्सव में आगमन पर स्वागत के लिए पटाखे फोड़े जा रहे थे। इसी दौरान मंच के नजदीक रखे पटाखों में अचानक चिंगारी भड़क उठी और आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं, जिससे कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों में घबराहट फैल गई।

Fire Near CM Stage: पटाखे फोड़ने के दौरान मंच के पास लगी आग

सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों और आयोजन समिति के सदस्यों ने तुरंत स्थिति को संभालने की कोशिश की। वहीं मौके पर मौजूद फायर ब्रिगेड की टीम को तुरंत सूचना दी गई। दमकल कर्मियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कुछ ही मिनटों में आग पर काबू पा लिया। आग फैलने से पहले ही उसे बुझा दिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के समय मुख्यमंत्री मंच के पास ही मौजूद थे

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।