पंजाब, हरियाणा में ठंड का कहर जारी, बठिंडा और सिरसा सबसे ठंडे स्थान

पंजाब, हरियाणा में ठंड का कहर जारी, बठिंडा और सिरसा सबसे ठंडे स्थान

पंजाब, हरियाणा में ठंड का कहर जारी, बठिंडा और सिरसा सबसे ठंडे स्थान
Modified Date: January 19, 2024 / 11:22 am IST
Published Date: January 19, 2024 11:22 am IST

चंडीगढ़, 19 जनवरी (भाषा) पंजाब और हरियाणा में ठंड का कहर जारी है तथा शुक्रवार को बठिंडा और सिरसा दोनों राज्यों में सबसे ठंडे स्थान रहे।

यहां मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के बठिंडा में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज जबकि हरियाणा के सिरसा में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोनों राज्यों के कई अन्य हिस्से भी ठंड की चपेट में रहे और सुबह घना कोहरा छाया रहा।

पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में पांच डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर में पांच डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 6.8 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 7.7 डिग्री सेल्सियस और पठानकोट में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा में, भिवानी और फतेहाबाद भीषण ठंड की चपेट में रहे, जहां न्यूनतम तापमान क्रमश: 4.3 डिग्री सेल्सियस और 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिसार में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस, करनाल में सात डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 7.6 डिग्री सेल्सियस, नारनौल में छह डिग्री सेल्सियस और अंबाला में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भाषा

योगेश मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में