दिल्ली में ठंडी हवाओं और कोहरे से सर्दी बढ़ी, अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली में ठंडी हवाओं और कोहरे से सर्दी बढ़ी, अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली में ठंडी हवाओं और कोहरे से सर्दी बढ़ी, अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस
Modified Date: November 14, 2024 / 09:49 pm IST
Published Date: November 14, 2024 9:49 pm IST

(फोटो के साथ)

नयी दिल्ली, 14 नवंबर (भाषा) दिल्ली में बृहस्पतिवार की शाम ठंडी हवाएं चलीं और कोहरे की मोटी चादर छाई रही जिससे दृश्यता कम हो गई और सर्दी बढ़ गई। राजधानी में इस मौसम का अब तक का दूसरा सबसे कम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस सर्दी के मौसम का अब तक का सबसे कम अधिकतम तापमान है।

आईएमडी के मुताबिक सुबह 5:30 बजे सफदरजंग और पालम में दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को आसमान साफ ​​रहने का अनुमान जताया है तथा सुबह के समय करीब आठ किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने की उम्मीद है।

दिल्ली में सुबह के समय कुछ स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके बाद हवा की गति बढ़ जाएगी, जो अपराह्न में 12 किमी प्रति घंटे तक पहुंच जाएगी।

भाषा रवि कांत रवि कांत अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में