Kunal Kamra Controversy: कॉमेडियन कुणाल कामरा ने की एकनाथ शिंदे पर अभद्र टिप्पणी.. भड़के शिवसेना के कार्यकर्ता, होटल और स्टूडियो में की तोड़फोड़
Kunal Kamra Controversy: कॉमेडियन कुणाल कामरा ने की एकनाथ शिंदे पर अभद्र टिप्पणी.. भड़के शिवसेना के कार्यकर्ता, होटल और स्टूडियो में की तोड़फोड़ |

Kunal Kamra Gets Interim Anticipatory Bail | Source: Kunal Kamra X
- शिवसेना कार्यकर्ताओं ने रविवार को मुंबई के खार इलाके में एक होटल में तोड़फोड़ की
- उन्होंने उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर ‘गद्दार’ शब्द के जरिये कटाक्ष किया था।
- कामरा ने फिल्म ‘‘दिल तो पागल है’’ के एक गाने के संशोधित संस्करण का इस्तेमाल करके शिंदे पर कटाक्ष किया।
मुंबई। Kunal Kamra Controversy: शिवसेना कार्यकर्ताओं ने रविवार को मुंबई के खार इलाके में एक होटल में तोड़फोड़ की, जहां स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के शो की शूटिंग की गई थी, जिसमें उन्होंने उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर ‘गद्दार’ शब्द के जरिये कटाक्ष किया था। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। उपद्रवियों ने खार इलाके में स्थित होटल यूनिकॉन्टिनेंटल में तोड़फोड़ की, जहां शो की शूटिंग हुई थी और कामरा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, शिंदे के खिलाफ कामरा के कटाक्ष का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पार्टी कार्यकर्ता होटल के सभागार में पहुंचे। इस वीडियो को शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत ने भी ‘एक्स’ पर पोस्ट किया और लिखा, ‘‘कुणाल का कमाल।’’ कामरा ने फिल्म ‘‘दिल तो पागल है’’ के एक गाने के संशोधित संस्करण का इस्तेमाल करके शिंदे पर कटाक्ष किया।
शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने कामरा को चेतावनी दी कि पूरे देश में शिवसेना कार्यकर्ता उनका पीछा करेंगे। उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘आपको भारत से भागने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।’’ म्हस्के ने आरोप लगाया कि कामरा ने शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे से पैसे लिए हैं और एकनाथ शिंदे को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने ठाकरे पर हमला करते हुए कहा, ‘‘उनकी पार्टी के पास कोई नहीं बचा है, इसलिए वह ऐसे लोगों को काम पर रख रही है। कामरा को अब शिंदे की आलोचना करने के नतीजों का पता चलेगा।’’
सांसद ने ‘एक्स’ पर वीडियो प्रसारित करने के लिए शिवसेना नेता संजय राउत की भी आलोचना की। वहीं, राउत ने एक पोस्ट में कहा, ‘‘कुणाल कामरा प्रसिद्ध लेखक और स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं। कुणाल ने महाराष्ट्र के राजनीतिक परिदृश्य पर एक पैरोडी गीत बनाया, जिससे शिंदे गिरोह नाराज हो गया और फिर स्टूडियो में तोड़फोड़ की।’’ शिवसेना विधायक मुरजी पटेल ने कहा कि वह कामरा के खिलाफ एमआईडीसी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराएंगे।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: कुणाल कामरा के एक स्टैंड-अप शो में उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर कटाक्ष किया गया था, जिसके बाद शिवसेना कार्यकर्ताओं ने खार स्थित होटल में तोड़फोड़ की। कामरा ने एक गाने के संशोधित संस्करण का इस्तेमाल करके शिंदे पर टिप्पणी की थी, जिसे लेकर विवाद उठ गया।
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: Comedian Kunal Kamra made an indecent comment on Eknath Shinde... Shiv Sena workers got angry

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm
UPITS 2026: UP के देसी स्वाद का बढ़ा कारोबार, 75 जिलों के खास व्यंजनों ने खींचा कारोबारियों का ध्यान, अब ग्लोबल मार्केट में बनेगी UP की पहचान
01 Oct 2026 | 6:16 pm