PM Modi inaugurates ELF: हाईवे पर उतरा PM मोदी का विमान, पूर्वोत्तर की पहली इमरजेंसी लैंडिंग सुविधा का किया शुभारंभ, आप भी देखें ये अदभूत नजारा

PM Modi inaugurates ELF: हाईवे पर उतरा PM मोदी का विमान, पूर्वोत्तर की पहली इमरजेंसी लैंडिंग सुविधा का किया शुभारंभ, आप भी देखें ये अदभूत नजारा

PM Modi inaugurates ELF: हाईवे पर उतरा PM मोदी का विमान, पूर्वोत्तर की पहली इमरजेंसी लैंडिंग सुविधा का किया शुभारंभ, आप भी देखें ये अदभूत नजारा

PM Modi inaugurates ELF | Photo Credit: IBC24

Modified Date: February 14, 2026 / 03:38 pm IST
Published Date: February 14, 2026 3:38 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पीएम मोदी ने असम के मोरन बाईपास पर ELF का उद्घाटन किया
  • वायुसेना ने एरियल शो किया
  • गुवाहाटी में 3,030 करोड़ रुपये की लागत से बने कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन

नई दिल्ली: पीएम मोदी आज असम दौरे पर है। इस दौरान वे आज सुबह 9:50 बजे चाबुआ एयरपोर्ट पहुंचे। जहां सीएम हिंमत बिसवा सरमा ने उनका स्वागत किया। प्लेन ने यहां मोरन बाईपास पर इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) पर लैंडिंग (PM Modi inaugurates ELF) की। पीएम मोदी ने भारतीय वायुसेना के सी-130जे सुपर हरक्यूलिस (C-130J Super Hercules) से लैंड किया। पीएम ने इसके बाद दोपहर करीब 1 बजे गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र नदी पर बने भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन किया।

फाइटर जेट्स का दमदार एरियल शो

Moran Bypass Emergency Landing Facility इसी के साथ भारतीय वायुसेना के सुखोई Su-30MKI ने डिब्रूगढ़ के मोरन बाईपास पर इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) से उड़ान भरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वहां मौजूद अन्य लोगों ने उड़ान भरते हुए देखा। मोरन हाईवे पर पीएम की मौजूदगी में राफेल, सुखोई समेत 16 लड़ाकू विमान एरियल शो किया। प्रधानमंत्री की मौजूदगी में मोरन हाईवे पर करीब 30 मिनट तक हवाई प्रदर्शन किया गया, जिसमें राफेल, सुखोई-30 MKI, C-130J सुपर हरक्यूलिस, डोर्नियर सर्विलांस विमान और एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर शामिल थे। इन सभी विमानों ने हाईवे से लैंडिंग और टेक-ऑफ कर अपनी तकनीकी और रणनीतिक क्षमताओं का प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन स्पष्ट रूप से यह संदेश देता है कि डिब्रूगढ़ की ELF पूरी तरह से ऑपरेशनल और युद्ध-तैयार है। इस पूरी व्यवस्था और प्रदर्शन को Indian Air Force ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

(PM Modi Road Show in Guwahati) पीएम मोदी ने किया गुवाहाटी में रोड शो

पीएम मोदी ने लोकप्रिया गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास एनएच-17 स्थित गोलचक्कर से अजारा तक लगभग चार किलोमीटर लंबा रोड शो निकाला गया। सड़क के दोनों ओर लोगों की भारी भीड़ दिखी। पारंपरिक परिधानों, ढोल-नगाड़ों और लोक नृत्यों ने रोड शो को खास बना दिया।

पीएम मोदी ने इस तरह किया करीब 3 हजार करोड़ की लागत वाले पुल का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रह्मपुत्र नदी पर बने कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन किया, जो गुवाहाटी और नॉर्थ गुवाहाटी को जोड़ता है। लगभग 3,030 करोड़ रुपये की लागत से बना 6-लेन का एक्सट्राडोज़्ड प्रीस्ट्रेस्ड कंक्रीट (PSC) पुल, गुवाहाटी को नॉर्थ गुवाहाटी से जोड़ता है और यह नॉर्थईस्ट इंडिया का पहला एक्सट्राडोज़्ड पुल है। इससे गुवाहाटी-नॉर्थ गुवाहाटी के बीच आने-जाने का समय 7 मिनट कम हो जाएगा। इस इलाके की भूकंपीयता को देखते हुए, पुल में फ्रिक्शन पेंडुलम बेयरिंग का इस्तेमाल करके बेस आइसोलेशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। टिकाऊपन और लंबे समय तक चलने वाले स्ट्रक्चरल परफॉर्मेंस को पक्का करने के लिए हाई-परफॉर्मेंस स्टे केबल का इस्तेमाल किया गया है। रियल-टाइम कंडीशन मॉनिटरिंग, नुकसान का जल्दी पता लगाने और एक्सट्राडोज़्ड पुल की बेहतर सुरक्षा और सर्विस लाइफ के लिए एक ब्रिज हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम (BHMS) भी लगाया गया है।


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।