BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

India US Trade Deal: ‘ये डील देश को सिर्फ नुकसान ही देगी’, राहुल गांधी इस मुद्दे को लेकर सरकार पर हुए आग बबूला, कहा-पीयूष गोयल जी झूठ मत बोलिए

India US Trade Deal: इस मामले को लेकर विपक्ष हमलावर है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर लोकसभा में बोला। जिसपर अब राहुल गांधी ने …

Rahul Gandhi on PM Modi

Rahul Gandhi on PM Modi

muskan mishra
Published: 14 Feb 2026 | 2:57 pmModified: 14 Feb 2026 | 2:59 pm
HIGHLIGHTS
  1. अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाया
  2. भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर विवाद
  3. राहुल गांधी ने उठाए गंभीर सवाल

नई दिल्ली: कुछ दिनों पहले भारत के लिए एक बहुत बड़ी खबर आई। दरअसल, US India Trade Deal के तहत अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर टैरिफ कम कर दिया है। भारत पर लगाए जाने वाले 25% टैरिफ को घटाकर 18% किया। अब भारत और अमेरिका के बीच केवल 18 फीसदी टैरिफ है। इस बात का ऐलान खुद डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर दी है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसपर खुशई जताई है। बताते चलें कि भारत पर  50% अमेरिकी टैरिफ बीते 27 अगस्त से लागू है। बताते चलें कि भारत पर  50% अमेरिकी टैरिफ बीते 27 अगस्त से लागू है। वहीं, इस मामले को लेकर विपक्ष हमलावर है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर लोकसभा में बोला। जिसपर अब राहुल गांधी ने पलटवार किया है।

Rahul Gandhi on India US Trade Deal: राहुल गांधी ने क्या कहा ?

दरअसल, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। राहुल गांधी ने लिखा कि, 18% टैरिफ बनाम 0% - आइए समझाता हूं, कैसे झूठ बोलने में माहिर प्रधानमंत्री और उनकी कैबिनेट इसपर भ्रम फैला रहे हैं। और, किस तरह से वो भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से देश के कपास किसानों और टेक्सटाइल एक्सपोर्टर्स को धोखा दे रहे हैं। बांग्लादेश को अमेरिका में गारमेंट्स निर्यात पर 0% टैरिफ का फायदा दिया जा रहा है - शर्त बस इतनी है कि वो अमेरिकी कपास आयात करें। भारत के गारमेंट्स पर 18% टैरिफ की घोषणा के बाद जब मैंने संसद में बांग्लादेश को मिल रही खास रियायत पर सवाल उठाया, तब मोदी सरकार के मंत्री का जवाब आया - “अगर यही फायदा हमें भी चाहिए, तो अमेरिका से कपास मंगवानी होगी।” आखिर, ये बात तब तक देश से छुपाई क्यों गई? और, ये कैसी नीति है? क्या यह सचमुच में कोई विकल्प है - या फिर “आगे कुआं, पीछे खाई” की हालत में फंसाने वाला जाल? अगर हम अमेरिकी कपास मंगवाते हैं तो हमारे अपने किसान बर्बाद हो जाएंगे। अगर नहीं मंगवाते, तो हमारा टेक्सटाइल उद्योग पिछड़कर तबाह हो जाएगा। और, अब बांग्लादेश यह संकेत दे रहा है कि वह भारत से कपास आयात भी कम या बंद कर सकता है। भारत में टेक्सटाइल उद्योग और कपास की खेती आजीविका की रीढ़ हैं। करोड़ों लोगों की रोज़ी-रोटी इन्हीं पर टिकी है। इन क्षेत्रों पर चोट का मतलब है लाखों परिवारों को बेरोज़गारी और आर्थिक संकट की खाई में धकेल देना। एक दूरदर्शी और राष्ट्रहित में सोचने वाली सरकार ऐसा सौदा करती जो कपास किसानों और टेक्सटाइल एक्सपोर्टर्स - दोनों के हितों की रक्षा और समृद्धि सुनिश्चित करती। लेकिन इसके ठीक उलट, नरेंद्र “सरेंडर” मोदी और उनके मंत्रियों ने ऐसा समझौता किया है जो दोनों क्षेत्रों को गहरी चोट पहुंचाने वाला साबित हो सकता है।

कांग्रेस ने भी उठाए सवाल

वहीं, कांग्रेस की तरफ से एक और पोस्ट जारी किया गया जिसमें राहुल गांधी द्वारा कहा गया कि, 'हिंदुस्तान का टेक्सटाइल सेक्टर करीब 5 करोड़ परिवारों को रोजगार देता है। मगर नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के साथ जो ट्रेड डील की है, वह देश के टेक्सटाइल सेक्टर को तबाह कर देगी। मैंने ये बात संसद में भी उठाई कि बांग्लादेश को 0% और भारत पर 18% टैरिफ का नतीजा ये होगा कि बांग्लादेश टेक्सटाइल इंडस्ट्री, हमारे देश की इंडस्ट्री को ख़त्म कर देगी। मोदी सरकार के मंत्री ने कहा- अगर हम US से कॉटन इम्पोर्ट करेंगे तो हमें भी फायदा होगा, लेकिन सच्चाई है कि हमारे देश का कॉटन देश की टेक्सटाइल मिल्स को चलाता है और बांग्लादेश भी जाता है। अगर हमने बांग्लादेश का रास्ता चुना तो हमारे कपास के किसान, कॉटन इंडस्ट्री ख़त्म हो जाएगी और नहीं चुना तो टेक्सटाइल इंडस्ट्री ख़त्म हो जाएगी। यही ट्रेड डील की असली सच्चाई है, इसलिए पीयूष गोयल जी झूठ मत बोलिए। ये डील देश को सिर्फ नुकसान ही देगी'।

इन्हें भी पढ़े:-

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

muskan mishra
muskan mishra

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: India US Trade Deal

पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया

पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया

01 Oct 2026 | 11:59 pm
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
इंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार

इंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 11:01 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
कैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल

कैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल

01 Oct 2026 | 10:27 pm