सेना की उत्तरी कमान के कमांडर ने अमरनाथ यात्रा से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की

सेना की उत्तरी कमान के कमांडर ने अमरनाथ यात्रा से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की

सेना की उत्तरी कमान के कमांडर ने अमरनाथ यात्रा से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की
Modified Date: June 18, 2026 / 10:07 pm IST
Published Date: June 18, 2026 10:07 pm IST

श्रीनगर, 18 जून (भाषा) सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने बृहस्पतिवार को कश्मीर घाटी में अमरनाथ यात्रा के दक्षिणी मार्ग की सुरक्षा स्थिति और परिचालन तैयारियों की समीक्षा की।

वार्षिक तीर्थयात्रा तीन जुलाई से शुरू होगी।

सेना की उत्तरी कमान ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने पहलगाम और चंदनवाड़ी का दौरा किया और श्री अमरनाथ जी यात्रा 2026 के शुरू होने से पहले दक्षिणी मार्ग पर सुरक्षा स्थिति और परिचालन तैयारियों की समीक्षा की।”

पोस्ट में कहा गया है कि सेना सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

भाषा जोहेब माधव

माधव


लेखक के बारे में