सेना की उत्तरी कमान के कमांडर ने जम्मू कश्मीर के राजौरी में अभियानगत तैयारियों की समीक्षा की

सेना की उत्तरी कमान के कमांडर ने जम्मू कश्मीर के राजौरी में अभियानगत तैयारियों की समीक्षा की

सेना की उत्तरी कमान के कमांडर ने जम्मू कश्मीर के राजौरी में अभियानगत तैयारियों की समीक्षा की
Modified Date: October 12, 2025 / 03:22 pm IST
Published Date: October 12, 2025 3:22 pm IST

जम्मू, 12 अक्टूबर (भाषा) सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में तैनात सैनिकों की अभियानगत तैयारियों की समीक्षा की है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ ने शनिवार को सीमावर्ती जिले के अग्रिम इलाकों का दौरा किया।

सेना की उत्तरी कमान ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल शर्मा ने मौजूदा सुरक्षा माहौल में अभियानगत तैयारियों की समीक्षा की।

सैनिकों के साथ बातचीत के दौरान उत्तरी कमान के कमांडर ने उच्च स्तर की तैयारी बनाए रखने में उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता, असाधारण पेशेवर रुख और अटूट समर्पण के लिए सभी सैन्यकर्मियों की सराहना की।

सेना ने कहा कि उन्होंने मिशन की सिद्धि के लिए उभरती सुरक्षा चुनौतियों का समाधान करने के वास्ते अभियानगत तत्परता, नवीन प्रशिक्षण विधियों और त्वरित परिचालन प्रतिक्रिया के महत्व पर जोर दिया।

भाषा सुरभि दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में