गोंदिया हवाई अड्डे से वाणिज्यिक उड़ानें बंद

गोंदिया हवाई अड्डे से वाणिज्यिक उड़ानें बंद

गोंदिया हवाई अड्डे से वाणिज्यिक उड़ानें बंद
Modified Date: May 11, 2026 / 01:04 am IST
Published Date: May 11, 2026 1:04 am IST

गोंदिया, 10 मई (भाषा) महाराष्ट्र के गोंदिया स्थित बिरसी हवाई अड्डे से वाणिज्यिक उड़ानें निलंबित कर दी गईं। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि विमानन कंपनियों ने इसके लिए ‘तकनीकी और परिचालन संबंधी’ कारण बताए हैं।

सूत्रों के अनुसार, विमानन कंपनियों द्वारा हवाई अड्डे पर परिचालन निलंबित करने का निर्णय पश्चिम एशिया में जारी संकट से जुड़ा हो सकता है।

इस संकट ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को प्रभावित किया है।

हवाई अड्डे के निदेशक गिरीशचंद्र वर्मा के अनुसार, ‘इंडिगो’ और ‘स्टार एअर’ ने ‘तकनीकी एवं परिचालन संबंधी’ कारणों से गोंदिया से अपनी सेवाएं बंद कर दी हैं।

उन्होंने बताया कि ‘स्टार एअर’ ने 31 मई तक अपनी सेवाएं निलंबित कर दी हैं जबकि इंडिगो ने एक मई से परिचालन बंद कर दिया है।

भाषा जितेंद्र संतोष

संतोष


लेखक के बारे में