Petrol Diesel Price Today 11 May 2026: भारत में 5 रुपए तक महंगा होगा पेट्रोल-डीजल, पीएम मोदी के इस बयान के बाद शुरू हुआ कयासों का दौर

Petrol Diesel Price Today 11 May 2026: भारत में 5 रुपए तक महंगा होगा पेट्रोल-डीजल, पीएम मोदी के इस बयान के बाद शुरू हुआ कयासों का दौर

Petrol Diesel Price Today 11 May 2026: भारत में 5 रुपए तक महंगा होगा पेट्रोल-डीजल, पीएम मोदी के इस बयान के बाद शुरू हुआ कयासों का दौर

Petrol Diesel Price Today 11 May 2026: भारत में 5 रुपए तक महंगा होगा पेट्रोल-डीजल, पीएम मोदी के इस बयान के बाद शुरू हुआ कयासों का दौर / Image: IBC24 Customized

Modified Date: May 11, 2026 / 08:49 am IST
Published Date: May 11, 2026 8:48 am IST
HIGHLIGHTS
  • पेट्रोल-डीजल के दाम में 4 से 5 रुपए तक बढ़ोतरी की आशंका
  • रसोई गैस सिलेंडर भी 40 से 50 रुपए तक महंगा हो सकता है
  • पीएम मोदी ने ईंधन बचाने और वर्क फ्रॉम होम जैसी व्यवस्थाएं अपनाने की अपील की

बिजनेस: Petrol Diesel Price Today 11 May 2026 कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव का घरेलू बाजार में व्यापक असर देखने को मिल रहा है। आए दिन पेट्रोल-डीजल के रेट में बदलाव हो रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि अब पेट्रोल-डीजल के रेट आसमान छूने लगे हैं। वहीं, अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव को देखते हुए इस बात की भी उम्मीद करना गलत होगा कि आगामी दिनों में आम जनता के लिए राहत भरी खबर आ सकती है। लेकिन इन सबके बीच सूत्रों के हवाले खबर आ रही है कि आगामी दिनों में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के रेट में वृद्धि देखने को मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आगामी दो-तीन दिन के भीतर आम जनता को झटका देने वाली खबर सामने आ सकती है।

5 रुपए तक महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल

Petrol Diesel Price Today 11 May 2026 मिली जानकारी के अनुसार भारत की तेल मार्केटिंग कंपनियों को इन दिनों कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के चलते भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में ये माना जा रहा है कि 15 मई से पहले पेट्रोल और डीजल के रेट में 4 से 5 रुपए की बढ़ोतरी संभव है। वहीं, बात रसोई गैस के दाम की करें तो इसमें भी करीब 40 से 50 रुपए तक महंगा हो सकता है। बता दें कि यह लगभग चार वर्षों में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में पहला बड़ा बदलाव होगा, क्योंकि 2022 के बाद से खुदरा कीमतें काफी हद तक स्थिर बनी हुई थीं।

हर महीने 30,000 करोड़ रुपए का नुकसान

इंडस्ट्री के जानकारों के मुताबिक, जब कच्चे तेल की कीमतें अपने चरम पर थीं, तो सरकार और तेल कंपनियां पेट्रोल पर लगभग 24 रुपए प्रति लीटर और डीज़ल पर 30 रुपए प्रति लीटर का बोझ खुद उठा रही थीं। वहीं, सरकार की ओर से एक्साइज़ ड्यूटी में कटौती के बाद भी, इंडियन ऑयलभारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम को मिलाकर हर महीने लगभग 30,000 करोड़ रुपए का नुकसान होने का अनुमान है। ऐसे में ये माना जा रहा है नुकसान की भरपाई के लिए सरकार कीमतों में इजाफा कर सकती है।

वर्क फ्रॉम होम अपनाना होगा: पीएम मोदी

वहीं, दूसरी ओर पीएम मोदी ने कल हैदराबाद में आयोजित एक जनसभा में जनता को संबोधित करते हुए ऐसा बयान ​दे दिया है कि लोग अब कयास लगाने लगे हैं कि पेट्रोल-डीजल और सोने के दाम में तेजी देखने को मिल सकती है। पीएम मोदी (PM Modi Hyderabad Speech) ने कहा कि मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे एक साल तक सोना न खरीदें। पीएम ने कहा कि कोरोनाकाल में लोगों ने वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन मीटिंग्स और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जैसी व्यवस्थाओं को अपनाया था और अब फिर से उसी दिशा में सोचने की आवश्यकता है। पीएम (PM Modi Hyderabad Speech) ने कहा कि पिछले दो महीने से चल रही मिडिल ईस्ट जंग का असर दुनिया सहित भारत पर भी पड़ा है। पीएम मोदी ने कहा है कि दुनियाभर में पेट्रोल और डीजल महंगे हो चुके हैं। ईंधन की बचत करना बेहद ही जरूरी है। पीएम मोदी (PM Modi Hyderabad Speech) ने कहा कि दुनिया इस समय बड़े सप्लाई चेन संकट से गुजर रही है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन और मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध ने वैश्विक व्यापार और सप्लाई सिस्टम को प्रभावित किया है। प्रधानमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार पिछले 5 से 6 वर्षों से इस तरह के संकटों से निपटने की तैयारी कर रही है।

भारत के शहरों में क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत

City Petrol Diesel Price Today Petrol ₹/L Diesel ₹/L
New Delhi Petrol Diesel Price Today 94.72 87.62
Mumbai Petrol Diesel Price Today 104.21 92.15
Kolkata Petrol Diesel Price Today 103.94 90.76
Chennai Petrol Diesel Price Today 100.75 92.34
Ahmedabad Petrol Diesel Price Today 94.49 90.17
Bengaluru Petrol Diesel Price Today 102.92 89.02
Hyderabad Petrol Diesel Price Today 107.46 95.70
Jaipur Petrol Diesel Price Today 104.72 90.21
Lucknow Petrol Diesel Price Today 94.69 87.80
Pune Petrol Diesel Price Today 104.04 90.57
Chandigarh Petrol Diesel Price Today 94.30 82.45
Indore Petrol Diesel Price Today 106.48 91.88
Patna Petrol Diesel Price Today 105.58 93.80
Surat Petrol Diesel Price Today 95.00 89.00
Nashik Petrol Diesel Price Today 95.50 89.50

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"