MP Terror Arrest: MP में ISIS से जुड़े तीन युवक गिरफ्तार, क्या था वो खतरनाक प्लान? जिसने पुलिस की उड़ाई नींद

MP Terror Arrest: MP में ISIS से जुड़े तीन युवक गिरफ्तार, क्या था वो खतरनाक प्लान जिसने पुलिस की उड़ाई नींद

MP Terror Arrest: MP में ISIS से जुड़े तीन युवक गिरफ्तार, क्या था वो खतरनाक प्लान? जिसने पुलिस की उड़ाई नींद

MP Terror Arrest//Image- X.com

Modified Date: May 11, 2026 / 10:34 am IST
Published Date: May 11, 2026 8:05 am IST
HIGHLIGHTS
  • दिल्ली पुलिस ने मध्य प्रदेश के 3 युवकों को ISIS से जुड़े होने के आरोप में गिरफ्तार किया
  • आरोपियों पर मंदिर, ढाबा और सैन्य कैंप को निशाना बनाने की साजिश रचने का आरोप
  • पाकिस्तान कनेक्शन, सोशल मीडिया गतिविधियों और संदिग्ध लेनदेन की जांच जारी

MP Terror Arrest: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मध्य प्रदेश के 3 युवकों अनमोल राय, राजवीर, विवेक बंजारा को गिरफ्तार किया है। दावा है कि यह आतंकी संगठन ISIS से जुड़े हुए थे। दिल्ली का मंदिर, दिल्ली–सोनीपत हाइवे का ढाबा और हरियाणा का सैन्य कैंप उड़ाने (MP Terror Arrest) की प्लानिंग कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान टीकमगढ़ जिले के नौगवां निवासी अनमोल राय और ग्वालियर जिले के डबरा निवासी राजवीर व विवेक बंजारा के रूप में हुई है। पृथ्वीपुर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह गुर्जर ने भी पुष्टि की है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी दिल्ली के एक ऐतिहासिक मंदिर, दिल्ली-सोनीपत हाईवे पर स्थित एक ढाबे और हरियाणा के सैन्य कैंप को निशाना बनाने की तैयारी में थे। आरोपियों के पाकिस्तान से जुड़े संदिग्ध संपर्क सामने आए हैं, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने तीनों (MP Terror Arrest) को धरदबोचा है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी हैं।

पाकिस्तान कनेक्शन की आशंका

इसी मामले में निवाड़ी जिले के ग्राम पंचायत नैगुवा निवासी अनमोल पिता राजेश राय (MP Terror Arrest) पर पाकिस्तान से संपर्क और संदिग्ध लेनदेन के आरोप लगे हैं। सूत्रों से पता चला है कि आरोपी के मोबाइल से ऑडियो कॉल, वॉयस रिकॉर्डिंग और ईमेल से जुड़े कुछ अहम इनपुट मिले हैं, जिनसे पाकिस्तान कनेक्शन की आशंका जताई जा रही है। वहीं आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर हथियार के साथ तस्वीरें पोस्ट होने की बात भी सामने आई है। फिलहाल दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

 

ये भी पढ़ें :

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.