Uttarakhand Weather Today: अगले 48 घंटों में होगी ताबड़तोड़ बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, की ये अपील

Uttarakhand Weather Today: अगले 48 घंटों में होगी ताबड़तोड़ बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, की ये अपील

Uttarakhand Weather Today: अगले 48 घंटों में होगी ताबड़तोड़ बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, की ये अपील

Uttarakhand Weather Today | Photo Credit: AI

Modified Date: May 11, 2026 / 07:54 am IST
Published Date: May 11, 2026 7:54 am IST
HIGHLIGHTS
  • 12 और 13 मई को पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना
  • यात्रा से पहले मौसम की जानकारी लें और सावधानी बरतें
  • चारधाम यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी विभागों को निर्देश

उत्तराखंड: Uttarakhand Weather Today देश के कई हिस्सों में अभी भी गर्मी का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कई हिस्सों के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है,​ जिससे लोगों के घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं बात करें उत्तराखंड की तो यहां मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने यहां दो दिनों तक कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है।

अगले 48 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना

Uttarakhand Weather Today मौसम विभाग द्वारा 12 एवं 13 मई को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों, विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा और प्रतिकूल मौसम की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसका संज्ञान लेते हुए गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान मौसम की ताजा जानकारी अवश्य प्राप्त करें तथा पूरी सावधानी के साथ अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

श्रद्धालुओं से की ये अपील

आयुक्त ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि मौसम की संवेदनशीलता को देखते हुए 12 और 13 मई को यात्रा कार्यक्रम बनाते समय अतिरिक्त सतर्कता बरतें। यदि संभव हो तो मौसम सामान्य होने के बाद यात्रा करना अधिक सुविधाजनक रहेगा। साथ ही, यात्रा के दौरान प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि यात्रा सुरक्षित और सुखद बनी रहे।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सभी संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां और व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि श्रद्धालुओं के सहयोग और सतर्कता से चारधाम यात्रा निर्विघ्न और सफलतापूर्वक संपन्न होगी।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।