बिरला द्वारा गठित समिति की बैठक, विधानसभाओं की समिति प्रणाली को सुदृढ़ करने पर चर्चा
बिरला द्वारा गठित समिति की बैठक, विधानसभाओं की समिति प्रणाली को सुदृढ़ करने पर चर्चा
जयपुर, पांच मई (भाषा) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा गठित उच्चस्तरीय समिति की बैठक मंगलवार को संविधान क्लब में हुई, जिसमें विधानसभाओं की समिति प्रणाली को सुदृढ़ और अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने की। इसमें राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम के विधानसभा अध्यक्ष शामिल हुए। यह समिति की दूसरी बैठक थी।
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि चर्चा का मुख्य विषय समितियों की कार्यप्रणाली में समानता लाना और उन्हें अधिक सक्रिय बनाना रहा। उन्होंने बताया कि समिति की सिफारिशें जून में लोकसभा अध्यक्ष को सौंपी जाएंगी।
उन्होंने कहा कि समितियां लोकतंत्र को मजबूत करने और जवाबदेही सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाती हैं।
बैठक में पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष शामिल नहीं हुए।
भाषा बाकोलिया रंजन
रंजन

Facebook


