रेलवे स्टेशनों पर देशव्यापी अग्नि सुरक्षा ऑडिट करेगा

रेलवे स्टेशनों पर देशव्यापी अग्नि सुरक्षा ऑडिट करेगा

रेलवे स्टेशनों पर देशव्यापी अग्नि सुरक्षा ऑडिट करेगा
Modified Date: June 10, 2026 / 10:40 pm IST
Published Date: June 10, 2026 10:40 pm IST

नयी दिल्ली, 10 जून (भाषा) भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और संरक्षा को और मज़बूत करने के लिए देश भर के रेलवे स्टेशनों पर अग्नि सुरक्षा ऑडिट करेगा। एक बयान में इसकी जानकारी दी गयी है।

रेल मंत्रालय की एक विज्ञप्ति में कहा गया, “इस पहल के तहत मौजूदा अग्नि सुरक्षा प्रणाली का आकलन किया जाएगा और यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने तथा रेलवे की संपत्तियों की सुरक्षा के लिए सुधार की जरूरत वाले क्षेत्रों की पहचान की जाएगी।”

इसमें यह भी कहा गया है कि ऑडिट में सुरक्षा से जुड़ी सभी प्रमुख अवसंरचना शामिल होंगी, जैसे स्टेशन की इमारतें, बिजली प्रणाली, वातानुकूलन और हवा की आवाजाही की व्यवस्था, आपातकालीन निकास, अग्निशमन उपकरण, पानी की उपलब्धता, पंपिंग की व्यवस्था और स्प्रिंकलर सिस्टम।

अधिकारियों ने कहा कि इसका मकसद यह पक्का करना है कि रेलवे स्टेशन आपातकालीन स्थितियों, जैसे कि आग लगने की घटनाओं, से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हों।

मंत्रालय के अनुसार, ऑडिट में तय किए गए आग से सुरक्षा और बचाव मानकों के पालन की भी जांच की जाएगी।

इसमें कहा गया है, “निरीक्षण प्रक्रिया के दौरान पाई गई किसी भी कमी को तुरंत सुधारात्मक उपायों से ठीक किया जाएगा।”

भाषा प्रशांत रंजन

रंजन


लेखक के बारे में