कांग्रेस 2024 की हार को पीछे छोड़ नई लड़ाई शुरू कर रही है : पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा

कांग्रेस 2024 की हार को पीछे छोड़ नई लड़ाई शुरू कर रही है : पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा

कांग्रेस 2024 की हार को पीछे छोड़ नई लड़ाई शुरू कर रही है : पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा
Modified Date: September 23, 2026 / 10:33 pm IST
Published Date: September 23, 2026 10:33 pm IST

रोहतक, 23 सितंबर (भाषा) हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बुधवार को रोहतक जिले में अपने विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा शुरू किया और कहा कि कांग्रेस अब 2024 की हार की निराशा को पीछे छोड़कर एक नयी लड़ाई शुरू कर रही है।

कांग्रेस के 79 वर्षीय वरिष्ठ नेता ने अपने विधानसभा क्षेत्र गढ़ी सांपला-किलोई के गांवों का दौरा शुरू किया।

विभिन्न गांवों में हुई बैठकों के दौरान हुड्डा ने अपने भविष्य के राजनीतिक कदम को लेकर लोगों से राय-मशविरा किया।

बैठकों में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘कोई भी कदम उठाने से पहले मैं लोगों से सलाह-मशविरा करता हूं। आप मेरी वास्तविक ताकत हैं। आप मुझे बताएं कि मुझे क्या करना चाहिए… अगर आप मुझे इजाजत दें, तो मैं पूरे राज्य में भाजपा के खिलाफ आर-पार का संघर्ष शुरू करना चाहता हूं।’

लोगों के समर्थन और उत्साह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस अब 2024 की हार की निराशा को पीछे छोड़ रही है और एक नयी लड़ाई की शुरुआत कर रही है।

हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता ने कहा, ‘पार्टी संगठन के निर्माण के बाद हम ब्लॉक स्तर पर लगातार कार्यकर्ताओं की बैठकें कर रहे हैं। लेकिन इस बीच, मुझे लगा कि भविष्य के राजनीतिक कदम के बारे में एक बार अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों से सलाह लेना आवश्यक है।’

भाषा सुमित वैभव

वैभव


लेखक के बारे में