कांग्रेस नेताओं ने ईरानी दूतावास पहुंचकर खामेनेई की मौत पर संवेदना जताई

कांग्रेस नेताओं ने ईरानी दूतावास पहुंचकर खामेनेई की मौत पर संवेदना जताई

कांग्रेस नेताओं ने ईरानी दूतावास पहुंचकर खामेनेई की मौत पर संवेदना जताई
Modified Date: March 6, 2026 / 08:11 pm IST
Published Date: March 6, 2026 8:11 pm IST

नयी दिल्ली, छह मार्च (भाषा) कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को ईरानी दूतावास पहुंचकर ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर संवेदना प्रकट की।

पार्टी के विदेश विभाग के प्रमुख सलमान खुर्शीद और कई अन्य नेताओं ने ईरानी दूतावास में शोक पुस्तिका में हस्ताक्षर किए।

इन नेताओं में खुर्शीद के अलावा कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा, पार्टी नेता हसन अहमद और अली मेहदी शामिल थे।

बीते 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल के हवाई हमले में खामेनेई की मौत हो गई थी।

भाषा हक हक नरेश

नरेश


लेखक के बारे में