हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के 17 उम्मीदवारों के नाम घोषित, देखे लिस्ट

हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के 17 उम्मीदवारों के नाम घोषित! Congress releases list of 17 candidates for Himachal Assembly polls

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के 17 उम्मीदवारों के नाम घोषित, देखे लिस्ट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: October 20, 2022 10:54 pm IST

नयी दिल्ली: Himachal Assembly polls कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को 17 उम्मीदवारों की दूसरी जारी की। पार्टी अब तक कुल 63 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है। राज्य में कुल 68 विधानसभा सीटें हैं। दूसरी सूची के अनुसार, शिमला से हरीश जनार्थ, बिलासपुर से भूम्बेर ठाकुर, धरमपुर से चंद्रशेखर और नालागढ़ से हरदीप सिंह बाबा को टिकट दिया गया है। कई अन्य सीटों पर भी उम्मीदवार उतारे गए हैं।

Read More: इस देश के सबसे बड़ी मस्जिद में लगी भीषण आग, मंजर देखकर दहल जाएगा आपका दिल

Himachal Assembly polls गत मंगलवार को पार्टी ने अपने 46 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह और विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री समेत कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं। पार्टी उम्मीदवारों की पहली सूची के मुताबिक, विक्रमादित्य सिंह को उनकी मौजूदा सीट शिमला ग्रामीण से एक बार फिर टिकट दिया गया है।

Read More: Diwali 2022 ways to get money: दिवाली पर आजमाएं धन प्राप्ति के 11 अचूक प्राचीन उपाय, सालभर होगी छप्पर फाड़ कमाई! 

वहीं, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री को उनके मौजूदा विधानसभा क्षेत्र हरोली से उम्मीदवार बनाया गया है। हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। मतगणना आठ दिसंबर को की जाएगी। मौजूदा विधानसभा में भाजपा के 43, जबकि कांग्रेस के 22 सदस्य हैं। सदन में दो निर्दलीय सदस्य और माकपा का एक सदस्य है।

 

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।