अमेरिकी विधेयक को लेकर कांग्रेस का सरकार पर कटाक्ष: तुष्टीकरण कभी सफल न हुआ, न कभी होगा

अमेरिकी विधेयक को लेकर कांग्रेस का सरकार पर कटाक्ष: तुष्टीकरण कभी सफल न हुआ, न कभी होगा

अमेरिकी विधेयक को लेकर कांग्रेस का सरकार पर कटाक्ष: तुष्टीकरण कभी सफल न हुआ, न कभी होगा
Modified Date: September 17, 2026 / 10:14 am IST
Published Date: September 17, 2026 10:14 am IST

नयी दिल्ली, 17 सितंबर (भाषा) कांग्रेस ने रूस से तेल एवं गैस खरीद करने वाले देशों पर शुल्क लगाने संबंधी अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में विधेयक पारित होने के बाद बृहस्पतिवार को मोदी सरकार पर कटाक्ष करते कहा कि तुष्टीकरण कभी सफल नहीं हुआ और न कभी होगा।

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने रूस और ईरान को प्रतिबंधित करने वाले ‘लिंडसे ओ. ग्राहम अधिनियम, 2026’ को मंजूरी दे दी है। विधेयक के तहत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूस पर प्रतिबंध लगाने और रूस के तेल एवं गैस के व्यापारिक साझेदार देशों पर भारी शुल्क लगाने का अधिकार मिलेगा। इन देशों के भारत भी शामिल है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘तुष्टीकरण कभी सफल नहीं हुआ और न कभी होगा।’’

उन्होंने बुधवार को आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को खुश करने के लिए भारत के हितों के साथ समझौता कर रहे हैं। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने विधेयक को 159 के मुकाबले 262 मतों से पारित किया। अमेरिकी सीनेट इसे पिछले महीने ही मंजूरी दे चुकी है।

भाषा हक रंजन

रंजन

रंजन


लेखक के बारे में