NSE IPO Open: खुल गया NSE IPO… अब निवेशकों की होगी बंपर कमाई? GMP क्या बता रहा है? जानें प्राइस बैंड, लॉट साइज समेत पूरी डिटेल
NSE IPO Open: लंबे समय से निवेशकों का चला आ रहा इंतजार आखिर खत्म हो गआ है। आज गुरुवार 17 सितंबर को NSE IPO का सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। इस बहुचर्चित इश्यू को लेकर बाजार में काफी उत्साह है। अब निवेशक इसकी कीमत, GMP, लॉट साइज और अन्य जरूरी जानकारी यहां जान सकेंगे।
(NSE IPO Open/ Image Credit: AI-generated)
- IPO साइज: ₹22,561.57 करोड़
- प्राइस बैंड: ₹1,700-₹1,785 प्रति शेयर
- लॉट साइज: 8 शेयर
नई दिल्ली: NSE IPO Open: काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे निवेशकों के लिए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का IPO आज यानी 17 सितंबर 2026 को खुल (NSE IPO Open) गया है। निवेशक इसमें 21 सितंबर तक बोली लगा सकेंगे। करीब 22,561.57 करोड़ रुपये का यह इश्यू पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) है। यानी IPO से मिलने वाली रकम NSE के पास नहीं जाएगी बल्कि मौजूदा शेयरधारकों को मिलेगी। IPO से पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से 6,746.18 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
1,700 रुपये से 1,785 रुपये है प्राइस बैंड
NSE ने IPO के लिए शेयर का प्राइस बैंड (NSE IPO Price Band) 1,700 रुपये से 1,785 रुपये तय किया है। ऊपरी कीमत पर कंपनी का मार्केट कैप करीब 4.41 लाख करोड़ रुपये बैठता है। IPO का एक लॉट 8 शेयरों का है। ऐसे में ऊपरी प्राइस बैंड पर रिटेल निवेशक को एक लॉट के लिए 14,280 रुपये खर्च करने होंगे। इसके बाद 8 शेयर के गुणकों में बोली लगाई जा सकती है। पात्र कर्मचारियों को प्रति शेयर 170 रुपये की छूट मिलेगी।
GMP से क्या संकेत मिल रहा है?
ग्रे मार्केट में NSE के शेयर को लेकर प्रीमियम (NSE IPO GMP) की चर्चा जारी है। रिपोर्ट्स के अनुसार मौजूदा GMP करीब 160 रुपये से 170 रुपये प्रति शेयर है। यह ऊपरी प्राइस बैंड की तुलना में लगभग 9% के संभावित लिस्टिंग प्रीमियम का संकेत देता है। लेकिन GMP अनौपचारिक बाजार का संकेत होता है। इसलिए वास्तविक लिस्टिंग कीमत इससे अलग हो सकती है।
क्या है ब्रोकरेज की राय?
IPO को लेकर ब्रोकरेज हाउसों की राय (NSE IPO Open) एक जैसी नहीं है। एंजेल वन और जियोजित ने सब्सक्राइब करने की राय दी है। उन्होंने NSE की मजबूत बाजार हिस्सेदारी, खासकर इक्विटी डेरिवेटिव्स में उसकी स्थिति और भारतीय कैपिटल मार्केट की दीर्घकालिक वृद्धि को प्रमुख कारण बताया है। वहीं रेलीगेयर ने IPO पर Neutral रुख रखा है और नियामकीय बदलाव, ट्रेडिंग गतिविधि तथा वैल्यूएशन से जुड़े जोखिमों का उल्लेख किया है। स्वास्तिका ने भी लंबी अवधि और संभावित लिस्टिंग गेन के नजरिए से सब्सक्राइब करने की बात कही है।
कौन बेच रहा है NSE के शेयर?
NSE का कोई वर्गीकृत प्रमोटर नहीं है। IPO में SBI, कनाडा पेंशन प्लान इन्वेस्टमेंट बोर्ड, Aranda Investments, MS Strategic Mauritius, New India Assurance, SBI Capital Markets और Bank of Baroda समेत कई मौजूदा शेयरधारक अपने शेयर बेच रहे हैं। चूंकि पूरा इश्यू OFS है, इसलिए IPO से मिलने वाली रकम सीधे इन्हीं विक्रेता शेयरधारकों के पास जाएगी।
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
- Stock Market Today News: अमेरिका ने बढ़ाया ब्याज, भारत में मचेगा हड़कंप? क्या खुलते ही टूटेगा बाजार? आज इन शेयरों पर टिकी नजर
- Petrol Diesel Price Today 17 September 2026: फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, पेट्रोल कीमत में 6.88 और डीजल के रेट में 5.62 रुपए प्रति लीटर इजाफा, जनता पूछ रही- क्या यही है अच्छे दिन?
- Chhattisgarh Me Aaj Kaha Barish Hogi: रायगढ़ से लेकर सुकमा तक…आज इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, जानें आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम?

Facebook


