नोएडा में निर्माणाधीन इमारत से गिरकर ठेकेदार की मौत
नोएडा में निर्माणाधीन इमारत से गिरकर ठेकेदार की मौत
नोएडा, 11 मई (भाषा) थाना सेक्टर-142 क्षेत्र में एक निर्माणाधीन इमारत से गिरकर 65 वर्षीय ठेकेदार की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
थाना सेक्टर-142 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मोहम्मद मुस्तफा (65), पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के निवासी थे और सेक्टर-142 स्थित एक निर्माणाधीन भवन में ठेकेदार के रूप में कार्यरत थे।
उन्होंने बताया कि मुस्तफा इमारत की ऊपरी मंजिल पर खड़े होकर मजदूरों से काम करवा रहे थे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह ऊंचाई से नीचे गिर गए। गंभीर रूप से घायल मुस्तफा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले की जांच की जा रही है।
भाषा सं मनीषा
मनीषा

Facebook


