Kuno National Park: चीतों को भा गया मध्यप्रदेश का जंगल, सीएम मोहन यादव ने जंगल में छोड़े दो और नए मेहमान, देखें वीडियो..

Kuno National Park: चीतों को भा गया मध्यप्रदेश का जंगल, सीएम मोहन यादव ने जंगल में छोड़े दो और नए मेहमान, देखें वीडियो..

Kuno National Park: चीतों को भा गया मध्यप्रदेश का जंगल, सीएम मोहन यादव ने जंगल में छोड़े दो और नए मेहमान, देखें वीडियो..

Kuno National Park | Photo Credit: @CMMadhyaPradesh

Modified Date: May 11, 2026 / 12:43 pm IST
Published Date: May 11, 2026 12:43 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सीसीवी-2 और सीसीवी-3 मादा चीते जंगल में छोड़े गए
  • कूनो में 54 और गांधी सागर में 3 चीते
  • 49 शावकों का जन्म, वातावरण अनुकूल साबित

भोपाल: Kuno National Park सीएम डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को दो और चीतों को बाड़े से कूनो के जंगलों में छोड़ दिया है। दो और नए मेहमानों से अब कूनो में चीतों की संख्या बढ़कर 57 हो गई है। पिछले 3 साल में कूनो में कुल 49 शावकों का जन्म हुआ है, जो यह बताती है कि कूनो की आबो-हवा चीतों का पसंद आने लगी है इसका प्रमाण है कि कूनो में लगातार चीतों की संख्या बढ़ रही है।

Kuno National Park इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश की धरती ने चीतों को अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराकर, उन्हें पुनर्स्थापित करने का महत्वपूर्ण कार्य कर अपने परिवार का हिस्सा बनाया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लगभग साढ़े तीन वर्ष पहले कूनो में चीता प्रोजेक्ट की शुरुआत की थी। आज देश में चीता पुनर्स्थापना का यह प्रोजेक्ट सफलता के साथ में आयामों की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इस महत्वपूर्ण कार्य में मध्यप्रदेश नित नए कीर्तिमान रच रहा है। यह बात उन्होंने श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क में 2 मादा चीतों को खुले जंगल में विमुक्त करते हुए कही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कूनो नदी के किनारे स्थित चीता रिलीज साइट पर सीसीवी -2, सीसीवी -3 चीतों को खुले जंगल में छोड़ा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश धर्म, निवेश एवं जैव विविधता के प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। नाइजीरिया, दक्षिण अफ्रीका और अब बोत्सवाना से लाए गए चीतों के पुनर्स्थापन को निरंतर सफलता मिल रही हैं और आज प्रदेश ने देशभर में चीता स्टेट के रूप में पहचान बनाई है। वर्तमान में चीतों की संख्या 57 है, जिनमें से 54 कूनो नेशनल पार्क में और 03 गांधी सागर अभ्यारण्य में है।

इस अवसर पर नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला, मध्यप्रदेश वन विकास निगम के अध्यक्ष रामनिवास रावत, सहरिया विकास प्राधिकरण की अध्यक्ष गुड्डी बाई आदिवासी, शशांक भूषण, राघवेन्द्र जाट, सुमित सिंघल, शुभम मुदगल, बाबू सिंह यादव, कौशल गोयल आदि जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इसके साथ ही पीसीसीएफ समिता राजौरा, डीआईजी संजय कुमार जैन, कलेक्टर शीला दाहिमा, पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल, डीएफओ कुनो आर थिरूकुराल, सामान्य केएस रंधा, सीईओ जिला पंचायत सौम्या आनंद, एडीएम रूपेश उपाध्याय, एडिशनल एसपी प्रवीण भूरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।