कोविड-19 के एक दिन के भीतर 45,882 नए मामले, संक्रमण के कुल मामले 90 लाख से अधिक हुए

कोविड-19 के एक दिन के भीतर 45,882 नए मामले, संक्रमण के कुल मामले 90 लाख से अधिक हुए

कोविड-19 के एक दिन के भीतर 45,882 नए मामले, संक्रमण के कुल मामले 90 लाख से अधिक हुए
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: November 20, 2020 6:27 am IST

नयी दिल्ली, 20 नवंबर (भाषा) देश में कोविड-19 के एक दिन के भीतर 45,882 नए मामले सामने आने के साथ शुक्रवार को संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 90 लाख से अधिक हो गई। वहीं इस रोग से उबरने वाले लोगों की संख्या भी बढ़कर 84.28 लाख हो गई है। स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 93.6 फीसदी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

ये भी पढ़ें:सहायक प्राध्यापक परीक्षा-2019: CGPSC ने जारी किया मॉडल उत्तर, 29 नवंबर तक दर्…

सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 90,04,365 मामले हो गए हैं। 24 घंटे के भीतर संक्रमण के कारण और 584 लोगों की मौत हुई जिसके कारण मृतक संख्या बढ़कर 1,32,162 हो गई।

कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की दर कम होकर 1.46 फीसदी रह गयी है।

आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से संक्रमित 4,43,794 लोगों का इलाज चल रहा है जो संक्रमण के कुल मामलों का 4.92 फीसदी है।

ये भी पढ़ें: 69,000 पदों पर शिक्षकों की भर्ती के लिए SC ने योगी सरकार को दी अनुम…

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के मुताबिक 20 नवंबर तक 12,95,91,786 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई जिनमें से 10,83,397 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को हुई।

देश में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख के पार, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी।

वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख के पार, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को 80 लाख के पार चले गए थे।

ये भी पढ़ें: अ​भ्यर्थियों की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ‘नीट’ कराने वाली एजे…

देश में एक दिन में 584 संक्रमितों की मौत हुई है जिनमें से 154 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 98 की दिल्ली में, 53 की पश्चिम बंगाल में, 39 की उत्तर प्रदेश में, 26-26 लोगों की मौत केरल, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में, 20 की हरियाणा में, 19 की तमिलनाडु में और 15 लोगों की मौत पंजाब में हुई।

कोरोना वायरस के कारण देश में अब तक कुल 1,32,162 लोगों की मौत हुई है जिनमें से 46,356 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 11,604 की कर्नाटक में, 11,550 की तमिलनाडु में, 8,041 की दिल्ली में, 7,873 की पश्चिम बंगाल में, 7,480 की उत्तर प्रदेश में, 6,910 की आंध्र प्रदेश में, 4,556 की पंजाब में और 3,830 लोगों की मौत गुजरात में हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि संक्रमण के कारण मौत के 70 फीसदी से भी अधिक मामलों में मरीज अन्य रोगों से भी पीड़ित थे।


लेखक के बारे में

Shahnawaz Sadique is a digital marketing powerhouse with over 15 years of experience in the industry. His expertise encompasses a wide range of skills, from content writing and affiliate marketing to product launches and email campaigns. With 15 years of experience in social media, SMM, and SEO, he's an expert at helping businesses increase their online reach. From travel to business, education, media, tech, and cyber security, Shahnawaz has a proven track record of delivering results for clients across various sectors. Shahnawaz is also working as Sr. Digital Marketing Manager @ IBC24 News. He has a 9+ years of releveant experince in news industry as well. Want to take your media company to the next level? Look no further than Shahnawaz Sadique, He has been featured in top publications like FoxNews, Yahoo, MSN, WordStream, TastyEdits, LifeWire, SheFinds , Tech.Co and many more. the ultimate digital marketing pro.