छत्तीसगढ़ समेत 6 राज्यों में कोरोना के केस सबसे ज्यादा, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ समेत 6 राज्यों में कोरोना के केस सबसे ज्यादा, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ समेत 6 राज्यों में कोरोना के केस सबसे ज्यादा, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की रिपोर्ट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: March 19, 2021 7:06 am IST

दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश के राज्यों की कोरोना रिपोर्ट जारी की है जिसके अनुसार छत्तीसगढ़ समेत 6 राज्यों में कोरोना के केस सबसे ज्यादा हैं। महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, गुजरात, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ में कोरोना के केस ज्यादा आ रहे हैं।
इन राज्य़ों में औसतन 80.63 फीसदी नए केस हैं।

ये भी पढ़ें: प्रमोद सावंत ने गोवा के मुख्यमंत्री पद पर पूरे किए दो साल, लोगों का शुक्रिया …

छत्तीसगढ़ के ताजा आंकड़े इस प्रकार हैं—

छत्तीसगढ़ में बीते दिन 1066 कोरोना मरीज मिले
छत्तीसगढ़ में अब तक 3 लाख 20 हजार 783 संक्रमित
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 5 मरीजों की मौत
छत्तीसगढ़ में अब तक 3920 मरीजों की मौत
छत्तीसगढ़ में बीते दिन 286 मरीज डिस्चार्ज
छत्तीसगढ़ में अब तक 3 लाख 10 हजार 838 मरीज स्वस्थ
छत्तीसगढ़ में एक्टिव मरीजों की संख्या 6025

ये भी पढ़ें: ट्रैक की मरम्मत के कारण मेट्रो की ब्लू लाइन सेवा में विलंब

बता दें कि बीते दिन महाराष्ट्र में 25,833 और छत्तीसगढ़ में 1066 नए केस सामने आए हैं।

ये भी पढ़ें:  कर्मचारियों की छुट्टी 5 अप्रैल तक रद्द, सभी डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्…

भारत में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 39,726 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,15,14,331 हुई। 154 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,59,370 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 2,71,282 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,10,83,679 है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com