कोरोना संक्रमण में कमी, 8 माह बाद इन राज्यों में खुलने जा रहे हैं स्कूल, कई राज्यों में असमंजस बरकरार

कोरोना संक्रमण में कमी, 8 माह बाद इन राज्यों में खुलने जा रहे हैं स्कूल, कई राज्यों में असमंजस बरकरार

कोरोना संक्रमण में कमी, 8 माह बाद इन राज्यों में खुलने जा रहे हैं स्कूल, कई राज्यों में असमंजस बरकरार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: December 13, 2020 8:40 am IST

नईदिल्ली। देश में कोरोना के कारण हालात में सुधार होते देख अब देश के कई राज्यों में स्कूल खोलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कुछ राज्यों में इस महीने स्कूल खुल जाएंगे जबकि कुछ राज्यों में वैक्सीन आने के बाद स्कूल खुलेंगे। वहीं कई राज्य अब भी स्कूल खोलने को लेकर असमंजस में दिख रहे हैं। बता दें कि ये स्कूल पिछले 10 महीने से बंद हैं। अब कई राज्यों ने धीरे-धीरे स्कूल खोलने का फैसला कर लिया है।

ये भी पढ़ें:परिजनों से झगड़ा करके रेलवे स्टेशन पहुंची युवती, हुई गैंगरेप का शिकार

उत्‍तराखंड सरकार ने 15 दिसंबर से स्‍कूल खोलने का निर्णय किया है, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं। शुरुआत बड़ी कक्षाओं से होगी, उसके बाद छोटी कक्षाओं के बच्चों को भी बुला लिया जाएगा। वहीं हरियाणा में 14 दिसंबर से कक्षा 10 और 12 के स्‍कूल खुल जाएंगे। बोर्ड एग्जाम की वजह से इन दोनों कक्षाओं के बच्चों को पहले बुलाया जा रहा है। इसके बाद 21 दिसंबर से कक्षा 9 और 11 के लिए स्कूल खोल दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर एक तरफ का यातायात खोला गया

महाराष्‍ट्र में कक्षा 9-12 तक के स्‍कूल पिछले महीने खुल चुके हैं, लेकिन कोरोना की वजह से 5वीं से 8वीं के स्‍कूल बंद हैं, सरकार विचार कर रही है कि यदि हालात बेहतर होते हैं तो जनवरी से छोटी कक्षाओं को भी बुलाया जा सकता है। बिहार में भी 8वीं तक के स्‍कूल जल्द खुल सकते हैं। हालांकि ओडिशा में स्‍कूल खोलने को लेकर सरकार में असमंजस बना हुआ है, वहां पर सरकार फिलहाल स्कूलों पर कोई फैसला नहीं कर पा रही है।

ये भी पढ़ें:बीटीसी चुनाव परिणाम: बीपीएफ ने 17, यूपीपीएल ने 12 और भाजपा ने नौ सी…

दिल्‍ली, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, राजस्‍थान, मिजोरम में इस साल स्कूल नहीं खुलेंगे, इन राज्यों की सरकारों ने ऐलान कर दिया है कि कोरोना वैक्सीन आने तक वे स्कूलों को नहीं खोलेंगे, एमपी में भी 8वीं तक के स्कूल 31 मार्च, 2021 तक बंद करने की घोषणा कर दी गई है। देश के बाकी राज्य अभी असमंजस की हालत में फंसे हुए हैं। वे फिलहाल कोरोना वैक्सीन के आने का इंतजार कर रहे हैं।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com