देश में 20 हजार के पार हुआ कोरोना मरीजों का आंकड़ा, 3975 मरीज हुए स्वस्थ तो 645 ने गंवाई जान

देश में 20 हजार के पार हुआ कोरोना मरीजों का आंकड़ा, 3975 मरीज हुए स्वस्थ तो 645 ने गंवाई जान

देश में 20 हजार के पार हुआ कोरोना मरीजों का आंकड़ा, 3975 मरीज हुए स्वस्थ तो 645 ने गंवाई जान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: April 22, 2020 1:35 am IST

नईदिल्ली। देशभर में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। देश में संक्रमण का मामला 20 हजार के आंकड़े को पार कर चुका हैं। जिसमें 645 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। वहीं इस बीच अच्छी खबर यह है कि अब तक 3 हजार 975 मरीज ठीक भी हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें: लॉक डाउन के दौरान अब इन दुकानों को भी खोलने की अनुम…

भारत में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या महाराष्ट्र में हैं। जहां 5 हजार 218 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। जिसमें अबतक 251 लोगों की मौत हो चुकी है। तो वहीं दिल्ली में संक्रमण के 2 हजार 156 मामले सामने आए हैं और 47 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

ये भी पढ़ें: राजधानी का प्रोफेसर कॉलोनी नॉन कन्टेनमेंट जोन घोषित…

इनके अलावा गुजरात में जहां 2 हजार 178 संक्रमित हैं तो वहीं राजस्थान में 1 हजार 735 संक्रमित हैं। जिसमें से 26 की मौत हो चुकी है। वहीं तमिलनाडु में 15 सौ 96 मामलों की पुष्टि हुई है। जिसमें 18 की मौत हो चुकी है। जबकि 635 ठीक हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश में 13 सौ 37 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, इसमें 162 मरीज ठीक हो चुके है।

ये भी पढ़ें: जबलपुर से राहत भरी खबर, एक कोरोना संक्रमित की रिपोर…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com