कोरोना वायरस अपडेट

कोरोना वायरस अपडेट

कोरोना वायरस अपडेट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: February 25, 2021 8:57 am IST

नयी दिल्ली, 25 फरवरी (भाषा) बृहस्पतिवार को ‘भाषा’ की विभिन्न फाइलों से जारी कोरोना वायरस से संबंधित समाचार इस प्रकार हैं :

दि10 वायरस लीड मामले

देश में कोविड-19 के 16,738 नए मामले सामने आए

नयी दिल्ली, भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 16,738 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,10,46,914 हो गई। देश में करीब एक महीने बाद एक दिन में 15 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

प्रादे7 अरुणाचल वायरस मामले

अरुणाचल प्रदेश में पिछले छह दिनों में कोविड-19 का एक भी नया मामला नहीं आया सामने

ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश में पिछले छह दिनों में कोविड-19 का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है।

प्रादे6 अंडमान वायरस मामले

अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं

पोर्ट ब्लेयर, अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

प्रादे10 महाराष्ट्र वायरस प्रकोप

वायरस के मामले नियंत्रित नहीं किए गए तो, देश के अन्य राज्यों में फैल सकता है संक्रमण : अधिकारी

पुणे (महाराष्ट्र) महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में कोरोना वायरस के मामले बढ़े रहे हैं और यहां से यह संक्रामक रोग पुणे और मुम्बई जैसे अन्य इलाकों में भी फैल रहा है।

प्रादे8 महाराष्ट्र वायरस ठाणे

महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 614 नए मामले, पांच और लोगों की मौत

ठाणे, महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 614 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,62,280 हो गए।

प्रादे5 ओडिशा वायरस मामले

ओडिशा में कोविड-19 के 68 नए मामले, कुल मामले बढ़कर 3,36,835 हुए

भुवनेश्वर, ओडिशा में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 68 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,36,835 हो गए हैं।

वि5 अमेरिका टीका जेएंडजे

जेएंडजे का एक खुराक वाला टीका गंभीर लक्षण वाले कोविड-19 से भी बचा सकता है: एफडीए

वाशिंगटन, अमेरिकी नियामकों द्वारा जारी एक विश्लेषण के अनुसार, ‘जॉनसन एंड जॉनसन’ का एक खुराक वाला टीका कोरोना वायरस के गंभीर संक्रमण से सुरक्षाा प्रदान करती है।

भाषा

निहारिका पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में