तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती प्रारंभ
तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती प्रारंभ
चेन्नई, चार मई (भाषा) तमिलनाडु में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच राज्य के सभी 62 निर्धारित मतगणना केंद्रों पर सोमवार सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि सुबह आठ बजे डाक मतपत्रों से मतगणना शुरू हुई और 8:30 बजे ईवीएम में दर्ज वोटों की गिनती शुरू की जाएगी।
राज्य में 234 विधानसभा सीट के लिए 23 अप्रैल को चुनाव हुए थे।
इन चुनाव में एक ओर जहां सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) सरकार ने सत्ता बरकरार रखने के लिए कड़ी मेहनत की है, वहीं उसकी कट्टर प्रतिद्वंद्वी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) ने पांच साल तक प्रमुख विपक्षी दल रहने के बाद सत्ता हासिल करने के लिए पूरी ताकत लगा दी है।
अभिनेता से नेता बने विजय के नेतृत्व वाले दल तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के चुनावी मैदान में उतरने से जीत की संभावनाओं का अनुमान लगाना मुश्किल हो गया है।
भाषा शोभना सिम्मी
सिम्मी

Facebook


