आइजोल नगर निगम चुनाव के लिए मतगणना जारी, जेडपीएम पांच वार्ड में आगे
आइजोल नगर निगम चुनाव के लिए मतगणना जारी, जेडपीएम पांच वार्ड में आगे
आइजोल, 27 अप्रैल (भाषा) आइजोल नगर निगम (एएमसी) के लिए हुए चुनाव में डाले गए मतों की गिनती सोमवार को शुरू हुई और अब तक के रुझानों के अनुसार सत्तारूढ़ पार्टी जोरम पीपल्स मूवमेंट (जेडपीएम) पांच वार्ड में आगे चल रही है।
मिजोरम राज्य निर्वाचन आयुक्त एच. लालथंगलियाना ने बताया कि आइजोल के उपायुक्त कार्यालय में सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई।
उन्होंने कहा कि जेडपीएम पांच वार्ड में आगे चल रही है। बाकी वार्ड के रुझान अभी उपलब्ध नहीं हैं।
आंकड़ों के अनुसार 19 सदस्यीय नगर निगम के लिए 21 अप्रैल को हुए चुनाव में कुल 2.39 लाख मतदाताओं में से 62.77 प्रतिशत ने मतदान किया।
चुनाव में कुल 68 उम्मीदवार मैदान में थे जिनमें 28 महिलाएं थीं।
जेडपीएम, मिज़ो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) और कांग्रेस ने 19-19 उम्मीदवार उतारे, जबकि भाजपा के 11 उम्मीदवार थे। एमएनएफ ने 2021 के पिछले नगर निगम चुनावों में जीत हासिल की थी।
भाषा तान्या अविनाश
अविनाश

Facebook


