MP Vidhan Sabha Special Session: एमपी विधानसभा में “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” पर विशेष सत्र.. कांग्रेस का अशासकीय संकल्प अस्वीकार, पूछा, कब मिलेगा महिलाओं को आरक्षण
MP Vidhan Sabha Special Session Today: एमपी विधानसभा विशेष सत्र में नारी शक्ति वंदन पर चर्चा, महिलाओं को आरक्षण लागू करने की मांग तेज।
MP Vidhan Sabha Special Session Today || Image- IBC24 NEWS File
- एमपी विधानसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विशेष सत्र आयोजित।
- महिलाओं को एक-तिहाई आरक्षण लागू करने की मांग उठी।
- कांग्रेस का अशासकीय संकल्प अस्वीकार, सदन में बहस तेज।
भोपाल: संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पास नहीं होने के बाद भाजपा ने मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के खिलाफ देशभर में मोर्चा खोल दिया था। इसके साथ ही भाजपा शासित राज्यों में विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने का फैसला किया गया था। (MP Vidhan Sabha Special Session Today) फैसले के मुताबिक़ छत्तीसगढ़, एमपी और यूपी समेत भाजपा शासित राज्यों में विधानसभा का एकदिवसीय स्तर आयोजित किया जा रहा है। बात करें मध्य प्रदेश की तो यहाँ विधानसभा के विशेष सत्र का आयोजन आज किया जा रहा है।
‘सभी को दिया जाएगा बोलने का अवसर’ : विस अध्यक्ष
सत्र के शुरुआत के साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को संकल्प पत्र प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष ने प्वाइंट ऑफ ऑर्डर उठाने की मांग की, जिस पर अध्यक्ष ने संकल्प प्रस्तुत होने के बाद अवसर देने की बात कही। मुख्यमंत्री ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्होंने अभी कुछ कहा ही नहीं, तो प्वाइंट ऑफ ऑर्डर किस बात पर मांगा जा रहा है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष ने अशासकीय संकल्प पर निर्णय को लेकर सवाल उठाया। अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि व्यवस्था के अनुसार सभी को बोलने का अवसर दिया जाएगा।
इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सदन में ‘नारी शक्ति वंदन संकल्प’ प्रस्तुत किया। (MP Vidhan Sabha Special Session Today) संकल्प में देश की संसद और सभी विधानसभाओं में महिलाओं को एक-तिहाई आरक्षण देने और परिसीमन प्रक्रिया पूरी कर इसे तत्काल प्रभाव से लागू करने की बात कही गई। देखें सदन की कार्रवाई..
मध्य प्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र, महिलाओं के 33% आरक्षण पर चर्चा#MadhyaPradesh | #VidhanSabhaSession | #WomenReservation | MadhyaPradesh Vidhan Sabha Session | Women Reservation | @DrMohanYadav51 | @CMMadhyaPradesh pic.twitter.com/EAzHoTSR8z
— IBC24 News (@IBC24News) April 27, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डोभाल ने यूएई के राष्ट्रपति अल नाहयान से मुलाकात की
पुणे: विधि कॉलेज के पांच छात्रों के खिलाफ रैगिंग के आरोप में मामला दर्ज
ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति और उनके बेटे की मौत
गाजीपुर मामला : अफवाहें फैलाने के आरोप में दो ‘एक्स’ खातों के खिलाफ प्राथमिकी
नागपुर: मिनी ट्रक पुल की रेलिंग से टकराया, महिला की मौत, नौ घायल

Facebook


