Jyotiraditya Scindia New Video: भीषण गर्मी में भी खुद को इस तरफ सेफ रखते है संचार मंत्री सिंधिया.. जेब से निकालकर दिखाई ‘लू की दवा’.. आप भी देखें
Jyotiraditya Scindia New Viral Video: भीषण गर्मी में सिंधिया का देसी नुस्खा वायरल, जेब में प्याज रखकर लू से बचने की सलाह।
Jyotiraditya Scindia New Viral Video || Image- Jyotiraditya Scindia 'x' File
- सिंधिया ने गर्मी से बचने के लिए जेब में प्याज रखने का सुझाव दिया।
- शिवपुरी सभा में मंत्री का देसी जुगाड़ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
- भीषण हीटवेव के बीच लोगों को पारंपरिक उपाय अपनाने की सलाह।
शिवपुरी: मध्य प्रदेश समेत देशभर का ज्यादा हिस्सा इन दिनों भीषण हीटवेव की चपेट में है। राज्यों में औसत तापमान ही 40 डिग्री से ज्यादा पहुँच चुकी है। गर्मी से बचने लोगों ने मानों खुद को घरों में बंद कर लिया है, सड़कें सूनी है और हर तरफ सन्नाटा पसरा हुआ है। (Jyotiraditya Scindia New Viral Video) बात मध्य प्रदेश की करें तो IMD ने राज्य के लिए जबरदस्त ले चलने की चेतावनी जारी की है। ऐसे में हर किसी के लिए तेज धूप एक नई समस्या बनी हुई है। तपती गर्मी ने हर किसी के जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है।
जानें क्या है मंत्री जी का ‘देसी जुगाड़’
हालांकि इस गर्मी का असर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य पर पड़ता नहीं दिख रहा है। वे इन दिनों अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर है और लगातार जनसभाओं को सम्बोधित कर रहे है। इस बीच शिवपुरी में उन्होंने सभा में आये लोगों को गर्मी से बचने के देसी जुगाड़ के बारे में बताया। केंद्रीय मंत्री सिंधिया कैसे इस भीषण गर्मी के बीच भी खुद के स्वास्थ्य को स्थिर बनाये हुए इसके पीछे का राज भी उन्होंने बताया।
जेब से निकाला प्याज तो जमकर बजी तालियां
जनसभा को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि, वह हर वक़्त अपने साथ एक प्याज लेकर चलते है। केंद्रीय मंत्री ने मजाकिया लहजे में कहा कि, आज के आधुनिक युग में लोग डिब्बा लेकर घूम रहे हैं, जबकि संचार मंत्री खुद प्याज लेकर चल रहे हैं। (Jyotiraditya Scindia New Viral Video) पॉकेट से प्याज निकालते उन्होंने आगे कहा, “मैं थोड़ा जवान दिखता हूं पर मेरी आत्मा बूढ़ी है। पॉकेट में प्याज ले जाओ फिर तुम्हें कुछ नहीं होने वाला। आधुनिक युग में सभी डिब्बे (स्मार्टफोन) लेकर घूम रहे हैं लेकिन संचार मंत्री प्याज लेकर घूम रहा है। ये पुरानी चीजें हैं जैसे आयुर्वेद अब आगे बढ़ रहा है वैसे ही इन चीजों (प्याज से गर्मी दूर भगाने का तरीका) को भी हमें नहीं भूलना चाहिए। जून के महीने में 51 डिग्री भी होगा तो सिर के ऊपर पट्टा लगाओ और जेब में प्याज डालो और भगवान का नाम लो।”
“मेरी गाडी में एसी नहीं” : ज्योतिरादित्य सिंधिया
केंद्रीय मंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा “उस भावना के आधार पर काम करना आसान नहीं है। ढाई घंटा खड़ा रहना और पसीना टपकना। मैं तो सदैव कहता हूं कि मेरा जितना पसीना टपकता है, मुझे उतना ज्यादा मजा आता है। और न मेरी गाड़ी में एयर कंडीशनर चलता है और न मैं एसी के वातावरण में रहता हूं। और जब लोग मुझसे पूछते हैं कि मई-जून के महीने में भी 51 डिग्री की गर्मी में तो मैं कहता हूं कि ये चंबल की चमड़ी है।”
आधुनिक युग में सब ‘डब्बे’ लेकर घूम रहे हैं और संचार मंत्री… pic.twitter.com/K41QYKlDeq
— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) April 26, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डोभाल ने यूएई के राष्ट्रपति अल नाहयान से मुलाकात की
पुणे: विधि कॉलेज के पांच छात्रों के खिलाफ रैगिंग के आरोप में मामला दर्ज
ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति और उनके बेटे की मौत
गाजीपुर मामला : अफवाहें फैलाने के आरोप में दो ‘एक्स’ खातों के खिलाफ प्राथमिकी
नागपुर: मिनी ट्रक पुल की रेलिंग से टकराया, महिला की मौत, नौ घायल

Facebook


