बीकानेर के पास मकान ढहने से दंपति और नाबालिग बेटे की मौत

बीकानेर के पास मकान ढहने से दंपति और नाबालिग बेटे की मौत

बीकानेर के पास मकान ढहने से दंपति और नाबालिग बेटे की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: July 28, 2022 11:49 am IST

जयपुर, 28 जुलाई (भाषा) राजस्थान में बीकानेर जिले के दूरदराज के इलाके में एक कच्चा मकान गिरने से एक दंपति और उनके नाबालिग बेटे की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी बृहस्पतिवार सुबह मिली। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पुलिस के अनुसार, यह परिवार दंतौर थाना क्षेत्र में सुनसान इलाके में बने घर में रहता था। बुधवार रात किसी समय मकान ढह गया, जिसमें मकान मालिक महावीर कुमार (40), उनकी पत्नी सावित्री (35) और लगभग 10-12 साल की आयु के बेटे की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि ऐसा लगता है कि बारिश के कारण यह हादसा हुआ।

भाषा पृथ्‍वी गोला

गोला


लेखक के बारे में