दंपत्ति ने जहर खाकर आत्महत्या की

Ads

दंपत्ति ने जहर खाकर आत्महत्या की

  •  
  • Publish Date - July 14, 2021 / 11:20 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:04 PM IST

जयपुर, 14 जुलाई (भाषा) राजस्थान के भरतपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक दंपति ने जहर खाकर कथित आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि दीपक बंसल (34) और उसकी पत्नी नीशू (30) का मंगलवार रात को किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। गुस्से में दोनों ने सल्फास की गोलियां खा लीं।

उन्होंने बताया कि जहर का सेवन करने के तुरंत बाद दीपक ने अपने साले को फोन पर इसकी जानकारी दी। उसके बाद उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दंपत्ति नादिया मोहल्ला के निवासी थे। उनकी सात साल की एक बच्ची है जो घटना के समय अपनी नानी के घर गई हुई थी।

भाषा कुंज पृथ्वी धीरज

धीरज

शीर्ष 5 समाचार