कोविड-19 : तमिलनाडु में 105 नए मामले, गुजरात में 56 नए मरीज

Ads

कोविड-19 : तमिलनाडु में 105 नए मामले, गुजरात में 56 नए मरीज

  •  
  • Publish Date - June 4, 2022 / 10:18 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:58 PM IST

चेन्नई/अहमदाबाद, चार जून (भाषा) तमिलनाडु में शनिवार को कोविड-19 के 105 नये मामले सामने आए, जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 34,55,976 हो गई जबकि इस दौरान किसी मरीज की मौत नहीं होने से मृतकों की तादाद 38,025 पर ही स्थिर रही। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर इसकी जानकारी दी ।

बुलेटिन के मुताबिक बीते 24 घंटे के दौरान 62 मरीज संक्रमण से ठीक हुए, जिसके बाद राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 34,17,152 हो गयी। तमिलनाडु में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 799 है।

इस बीच, गुजरात में शनिवार को कोविड-19 के 56 नये मामले सामने आए, जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12,25,394 हो गई जबकि इस दौरान किसी मरीज की मौत नहीं होने से मृतकों की तादाद 10,944 पर ही स्थिर रही। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी के मुताबिक बीते 24 घंटे के दौरान 30 मरीज संक्रमण से ठीक हुए, जिसके बाद राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 12,14,157 हो गयी। गुजरात में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 293 है।

भाषा रवि कांत उमा

उमा