देश में 1 दिन में 4.22 लाख से ज्यादा मरीज इलाज के बाद स्वस्थ होकर डिस्चार्ज, 2.63 लाख नए केस, 4,329 ने तोड़ा दम
देश में 1 दिन में 4.22 लाख से ज्यादा मरीज इलाज के बाद स्वस्थ होकर डिस्चार्ज, 2.63 लाख नए केस, 4,329 ने तोड़ा दम
नई दिल्ली, 18 मई (भाषा) भारत में एक दिन में कोविड-19 से 4,329 और लोगों की मौत के बाद इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 2,78,719 हो गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 2,63,533 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,52,28,996 हो गई। पिछले 28 दिन में सामने आए यह सबसे कम मामले हैं। इससे पहले 20 अप्रैल को 24 घंटे में 2,59,170 मामले सामने आए थे। वहीं राहत की बात है कि बीते 24 घंटे में 4,22,436 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो गए हैं।
पढ़ें- छत्तीसगढ़ में ब्लैक फंगस से चौथी मौत, कुछ दिन पहले ही कोरोना को दी थी मात, रायपुर एम्स में तोड़ा दम
आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी 33,53,765 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 13.29 प्रतिशत है। अभी तक कुल 2,15,96,512 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 85.60 प्रतिशत है। वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.10 प्रतिशत है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।
पढ़ें- न मुझे कोरोना है, न ईश्वर मुझे संक्रमित करेगा… गौ…
वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार गए। वहीं, 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार और चार मई को दो करोड़ के पार चले गए। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में अभी तक कुल 31,82,92,881 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। इनमें से 18,69,223 नमूनों की जांच सोमवार को की गई।
पढ़ें- कब सबक लेंगे.. तेरहवीं भोज में जुटे थे 500 से ज्याद…
आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में जिन 4,329 और लोगों की मौत संक्रमण से हुई, उनमें से महाराष्ट्र के 1,000, कर्नाटक के 476, दिल्ली के 340, तमिलनाडु के 335, उत्तर प्रदेश के 271, उत्तराखंड के 223, पंजाब के 191, राजस्थान के 157, छत्तीसगढ़ के 149, पश्चिम बंगाल के 147, हरियाणा के 114 और आंध्र प्रदेश के 109 लोग थे।
पढ़ें- 7th Pay Commission: इन पदों पर 67,700 रुपए प्रति मा…
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 से अभी तक कुल 2,78,719 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 82,486, कर्नाटक के 22,313, दिल्ली के 21,846, तमिलनाडु के 18,005, उत्तर प्रदेश के 17,817, पश्चिम बंगाल के 13,431, पंजाब के 12,086 और छत्तीसगढ़ के 11,883 लोग थे।
पढ़ें- टीकाकरण में माथापच्ची: आज फिर वैक्सीनेशन सेंटर के ब…
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

Facebook


