कोविड-19: देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या गिरकर 8,92,828 हुई

कोविड-19: देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या गिरकर 8,92,828 हुई

कोविड-19: देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या गिरकर 8,92,828 हुई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: February 9, 2022 10:54 am IST

नयी दिल्ली, नौ फरवरी (भाषा) भारत में पिछले एक दिन में कोविड-19 के 71,365 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,24,10,976 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 8,92,828 रह गई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 से 1,217 और लोगों की मौत के बाद, संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5,05,279 हो गई। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 8,92,828 रह गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 2.11 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,02,063 की कमी दर्ज की गयी। देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 96.70 प्रतिशत है।

अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 4.54 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 7.57 प्रतिशत दर्ज की गई। देश में अभी तक कुल 4,10,12,869 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 170.87 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत के 1,217 मामले सामने आए। इनमें से केरल में 824 और महाराष्ट्र में 57 मौतें दर्ज की गई हैं।

आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक कुल 5,05,279 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र में 1,43,155, केरल में 59,939, कर्नाटक में 39,447, तमिलनाडु में 37,809, दिल्ली में 26,010, उत्तर प्रदेश में 23,343 और पश्चिम बंगाल में 20,884 लोगों की मौत हुई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

भाषा सिम्मी धीरज

धीरज


लेखक के बारे में