दिल्ली, गुजरात में कोविड-19 संबंधी हालत हुए बदतर, केंद्र और राज्य सरकारें रिपोर्ट दें: न्यायालय

दिल्ली, गुजरात में कोविड-19 संबंधी हालत हुए बदतर, केंद्र और राज्य सरकारें रिपोर्ट दें: न्यायालय

दिल्ली, गुजरात में कोविड-19 संबंधी हालत हुए बदतर, केंद्र और राज्य सरकारें रिपोर्ट दें: न्यायालय
Modified Date: November 29, 2022 / 09:01 pm IST
Published Date: November 23, 2020 6:42 am IST

नयी दिल्ली, 23 नवंबर (भाषा) उच्चतम न्यायालय ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और गुजरात जैसे स्थानों पर कोविड-19 संबंधी हालात बदतर हो गए हैं। इसके साथ ही न्यायालय ने केंद्र सरकार और सभी राज्य सरकारों को दो दिन के भीतर स्थिति रिपोर्ट पेश कर यह विस्तार से बताने को कहा है कि वर्तमान के कोरोना वायरस संबंधी हालत से निपटने के लिए उन्होंने क्या कदम उठाए हैं।

Read More News: मेडिकल बुलेटिन: प्रदेश में आज 1798 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 13 संक्रमितों की मौत

न्यायालय ने कहा कि कोविड-19 की स्थिति गुजरात में भी बदतर हुई और नियंत्रण से बाहर हो रही है।

न्यायमूर्ति अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली पीठ ने दिल्ली सरकार की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसीटर जनरल संजय जैन से कहा, ‘‘दिल्ली में हालत काफी बिगड़ गए, खासकर नवंबर के महीने में। आप स्थिति रिपोर्ट पेश करें और बताएं कि इस बाबत क्या कदम उठाए गए हैं।’’

Read More News: मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में आज 13 कोरोना मरीजों की मौत, 1748 नए संक्रमितों की पुष्टि

न्यायमूर्ति आर. एस. रेड्डी और न्यायमूर्ति एम. आर. शाह भी पीठ का हिस्सा हैं।

पीठ ने केंद्र और राज्यों से कहा कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों से निपटने और हालात को सुधारने के लिए वे हर संभव प्रयास करें।

Read More News: रायपुर के मुकुल गाइन बने India’s Best Dancer के रनर अप, छत्तीसगढ़ का नाम किया रोशन

शीर्ष अदालत एक मामले की सुनवाई कर रही थी जिसमें उसने कोविड-19 के मरीजों को उचित उपचार देने और अस्पतालों में शवों को सम्मानजनक तरीके से रखने के बारे में संज्ञान लिया। इसके साथ ही न्यायालय ने मामले की सुनवाई 27 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दी।

Read More News: इन दो बाजारों को किया गया सील, नियमों का उल्लंघन करने पर दिल्ली प्रशासन ने लिया फैसला


लेखक के बारे में

Shahnawaz Sadique is a digital marketing powerhouse with over 15 years of experience in the industry. His expertise encompasses a wide range of skills, from content writing and affiliate marketing to product launches and email campaigns. With 15 years of experience in social media, SMM, and SEO, he's an expert at helping businesses increase their online reach. From travel to business, education, media, tech, and cyber security, Shahnawaz has a proven track record of delivering results for clients across various sectors. Shahnawaz is also working as Sr. Digital Marketing Manager @ IBC24 News. He has a 9+ years of releveant experince in news industry as well. Want to take your media company to the next level? Look no further than Shahnawaz Sadique, He has been featured in top publications like FoxNews, Yahoo, MSN, WordStream, TastyEdits, LifeWire, SheFinds , Tech.Co and many more. the ultimate digital marketing pro.