ड्यूटी के दौरान मोबाइल का उपयोग नहीं कर पाएंगे सरकारी कर्मचारी, CPDCL ने कहा- वक्त बर्बाद करते हैं कर्मचारी

ड्यूटी के दौरान मोबाइल का उपयोग नहीं कर पाएंगे सरकारी कर्मचारी! CPDCL Banned to Use Mobile on Employee during Duty

ड्यूटी के दौरान मोबाइल का उपयोग नहीं कर पाएंगे सरकारी कर्मचारी, CPDCL ने कहा- वक्त बर्बाद करते हैं कर्मचारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: September 27, 2022 1:21 pm IST

अमरावती: CPDCL Banned to Use Mobile कार्यालय में ‘‘व्यवधान रहित’’ माहौल बनाने के मकसद से सरकारी आंध्र प्रदेश केंद्रीय बिजली वितरण निगम लिमिटेड (सीपीडीसीएल) के सभी कर्मचारियों पर एक अक्टूबर से ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

Read More: महाकाल की अध्यक्षता में सीएम की बैठक, इन योजनाओं पर लगेगी मुहर, जनता के पक्ष में आ सकता है नया फैसला 

CPDCL Banned to Use Mobile on Employee सीपीडीसीएल ने कहा कि संचार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट वास्तव में शोर पैदा करने का माध्यम बन गए हैं क्योंकि ‘‘अपने काम के घंटे के दौरान कर्मचारी अपने मोबाइल फोन पर समय बर्बाद कर रहे हैं, जिससे कार्यालय के दैनिक काम में बाधा आ रही है।’’

Read More: दर्दनाक हादसा, माता के दर्शन के लिए जा रहे 50 श्रद्धालुओं की मौत, मची चीख पुकार

सीपीडीसीएल ने कहा कि इसलिए सीपीडीसीएल की अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक जे पद्म रेड्डी ने कार्यालय में कार्य अवधि के दौरान कर्मचारियों द्वारा मोबाइल फोन के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया। हालांकि, संगठन के वरिष्ठ अधिकारियों को प्रतिबंध से छूट दी गई है।

Read Mroe: Bella Hadid: ग्लैमरस अंदाज में Boldness का लगाया तड़का 

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह संभवत: किसी भी सरकारी संगठन में अपनी तरह का पहला आदेश है। एक अक्टूबर से सीपीडीसीएल के सभी कार्यालयों में कार्यरत कम्प्यूटर ऑपरेटरों, रिकॉर्ड सहायकों, टाइपिस्टों, कनिष्ठ एवं वरिष्ठ सहायकों तथा ‘आउटसोर्स’ कर्मचारियों को कार्यस्थल में प्रवेश करते समय अपने मोबाइल फोन जमा करने होंगे।

Read More: ‘महाकाल लोक’ के नाम से जाना जाएगा महाकाल कॉरिडोर, शिवराज कैबिनेट ने दी मंजूरी

सीएमडी ने अपने आदेश में कहा, ‘‘किसी भी कर्मचारी को कार्य के दौरान किसी से फोन पर बात करने या संदेश भेजने की अनुमति नहीं होगी। वे सिर्फ भोजन अवकाश और चाय अवकाश के दौरान फोन का इस्तेमाल कर सकते हैं।’’ आपात स्थिति में कर्मचारियों को अपने उच्च अधिकारियों को मोबाइल फोन पर सूचित करना होगा।

 

 

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"