भाकपा (माले) लिबरेशन ने वाम पर टिप्पणियों के लिए शाह पर साधा निशाना

भाकपा (माले) लिबरेशन ने वाम पर टिप्पणियों के लिए शाह पर साधा निशाना

भाकपा (माले) लिबरेशन ने वाम पर टिप्पणियों के लिए शाह पर साधा निशाना
Modified Date: March 31, 2026 / 01:07 am IST
Published Date: March 31, 2026 1:07 am IST

नयी दिल्ली, 30 मार्च (भाषा) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन ने सरकार पर वामपंथी उग्रवाद के संबंध में सोमवार को संसद में चर्चा का इस्तेमाल कम्युनिस्ट आंदोलन को निशाना बनाने के लिए करने का आरोप लगाया।

भाकपा (माले) लिबरेशन के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘संसद में वामपंथी उग्रवाद पर हुई चर्चा, जैसा कि अनुमान था, मोदी सरकार के लिए भारत में पूरे कम्युनिस्ट आंदोलन को नकारात्मक रूप में पेश करने का अवसर बन गई।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि गृह मंत्री ने उन्हीं झूठ को दोहराया जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कम्युनिस्ट आंदोलन के खिलाफ फैलाता रहा है।

इन टिप्पणियों के समय पर सवाल उठाते हुए भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘संसद में कम्युनिस्टों की यह वैचारिक निंदा, मोदी सरकार द्वारा अमेरिका-इजराइल के युद्ध के गठबंधन के सामने किए गए आत्मसमर्पण और भारत के राष्ट्रीय हितों के साथ किए गए सबसे स्पष्ट विश्वासघात को छिपाने के लिए की गई।’’

भाषा आशीष अमित

अमित


लेखक के बारे में